हरियाणा में भीषण गर्मी ने बढ़ाई सब्जियों की कीमतें, नींबू के भाव ने सभी को चौंकाया

कैथल | हरियाणा में सूर्य की तपिश आग उगल रही है जिससे तापमान ही नहीं बल्कि सब्जियों की कीमत में भी जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के चलते सब्जियों की आपूर्ति प्रभावित हुई है जिससे कीमतों में उछाल आया है. लोकल सब्जियां मंडियों में नहीं होने के चलते दूसरे जिलों व राज्यों से सब्जियां आ रही है, जिससे कीमतों में बढ़ोतरी हुई है.

Vegetable Sabji

नींबू के भाव ने चौंकाया

सब्जियों की आसमान छूती कीमतों ने आमजन के रसोई के बजट को हिला कर रख दिया है. लोगों का कहना है कि हर बार गर्मियों के सीजन में सब्जियों की कीमत बढ़ जाती है जिससे घरेलू बजट प्रभावित होता है और रसोई खर्च में इजाफा हो जाता है. हरी सब्जियां घिया, तोरी आदि के भाव में तेजी दर्ज हो रही है. वहीं, टमाटर भी 40- 50 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में युवाओं-किसानों के लिए सुनहरा मौका, अक्टूबर में मुफ्त ट्रेनिंग के 5 कार्यक्रम

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बादलवाही और बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हुआ और मंडियों में सब्जियों की आपूर्ति बढ़ी तो कीमतों में गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है. ऊंचे भाव पर सब्जियां खरीदने के लिए आम आदमी को अपनी जेब और ज्यादा ढीली करनी पड़ रही है. लोगों का कहना है कि नींबू का भाव 250 रुपए प्रति किलो के आसपास पहुंच गया है.

सब्जियों की ताज़ा कीमतें

सब्जी पहले (₹) अब (₹)
आलू 10 15
प्याज 15 20
गोभी 40 80
मटर 50 120
करेला 30 50
भिंडी 40 50
टिंडा 55 60
कद्दू 30 35
पेठा 20 25
बैंगन 30 40
हरी मिर्च 70 80
घीया 30 35
खीरा 15 20
टमाटर 40 50
नींबू 200 240
शिमला मिर्च 50 60
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.