पत्नी ने साफे से गला घोट कर दी पति की हत्या, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

करनाल | हरियाणा के करनाल में पत्नी ने पति को गला घोट कर मौत के घाट उतारा. बता दे कि पत्नी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. वही परिवार वालों ने महिला के चाल चलन पर सवाल खड़े कर दिए. जिसकी वजह से महिला ने अपने पति की हत्या कर दी.

death

पत्नी ने साफे से गला घोट कर मारा 

बता दें कि गांव कुटेल में एक पति को पत्नी ने मौत के घाट उतारा. 40 वर्षीय सतीश गांव में अपने परिवार के साथ रहते थे. अक्सर उनका उनकी पत्नी के साथ झगड़ा होता रहता था. लेकिन पत्नी ने कल रात मौका देख कर अपने पति को साफे से गला घोट कर मार डाला. उसके बाद बाहर शव को फेंक दिया. जैसे ही परिवार को इस मामले में सूचना मिली,  उन्होंने तुरंत पुलिस को बुलाया.

पुलिस के साथ एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची. वही गांव के लोगों और परिवार वालों का कहना है कि महिला का चाल चलन सही नहीं था. उसकी अन्य लोगों के साथ दोस्ती थी. इन सब से पूछताछ के बाद महिला को हिरासत में ले लिया गया.

बता दें कि फिलहाल महिला से पूछताछ की जा रही है. उसने इस वारदात को अंजाम क्यों दिया और इसके पीछे और किस-किस का हाथ है. वही अभी तक महिला का मोबाइल भी बरामद नहीं हुआ है, जिससे की कॉल डिटेल के जरिए काफी जानकारी मिल जाएगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.