कुरुक्षेत्र | बागवानी के क्षेत्र में अब किसान ऐसी फसलों की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, जिससे उन्हें बंपर पैदावार मिले. आज की इस खबर में हम आपको हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के एक ऐसे ही किसान के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिन्होंने परंपरागत खेती को छोड़कर आधुनिक खेती को अपनाया और आज वह इसके जरिए आसानी से लाखों रुपये की इनकम पैदा कर रहे हैं.
हम कुरुक्षेत्र के हाथिरा गांव के रहने वाले सुरेंद्र ढिल्लो के बारे में बातचीत कर रहे हैं. इन्होंने आज से 5 साल पहले ताइवान पिंक वैरायटी का अमरूद का बाग लगाया था. अब एक एकड़ के बाग से ही आसानी से लाखों रुपए की कमाई कर रहे हैं.
लाखों लोगों के लिए मिसाल
किसान की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि उन्होंने यूट्यूब पर अमरूद की खेती के कई सारे वीडियो देखे थे. उसके बाद ही, उनके मन में पारंपरिक खेती को छोड़कर आधुनिक खेती का आइडिया आया और फिर उन्होंने अमरूद का बाग लगाने की सोची. इसके बाद, इन्होंने आंध्र प्रदेश से इसका बीज मंगवाया और खेती करनी शुरू कर दी. जिस प्रकार इस अमरूद का नाम है उस प्रकार इसका स्वाद भी है. इसका स्वाद काफी अच्छा और लाजवाब है. यह अंदर से पिंक कलर का होता है और खाने में भी काफी लाजवाब है.
साल में लाखों रुपए
इस अमरूद की सबसे खास बात यह है कि आप इसे काफी आसानी से 15 से 20 दिनों तक स्टोर कर सकते हैं. इसी वजह से ट्रांसपोर्ट में भी किसी प्रकार की कोई भी परेशानी नहीं आती. खेत में हाई डेंसिटी का बाग लगाया गया था, जिसके बाद एक एकड़ में 2000 पौधे लगाए गए. इस बीज की खेती में आपको फल के लिए 3- 4 साल का इंतजार नहीं करना होता. 1 ही साल में फ्रूट लगे भी शुरू हो जाते हैं, इसी वजह से अब किसान इसके जरिए अच्छे खासे पैसे कमा रहा है.
किसान का कहना है कि उनके खेत में करीब 600 पौधे है और अगर एक पौधे की बात करें, तो एक पौधे पर 50 किलो फल आता है और कम से कम 20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से भेजते हैं तो एक एकड़ में 6 लाख रुपये की कमाई सीधा हो जाती है. हालांकि, यह रेट उन्होंने कम ही बताया है मार्केट का रेट तो लगभग 50 रुपये के आसपास है. इस प्रकार वह आसानी से 8 से 10 लाख रुपए तक की कमाई कर लेता है.
