चंडीगढ़ । हरियाणा में लगातार पेट्रोल के दामों में वृद्धि हो रही है. बता दे कि 28 अक्टूबर को पेट्रोल के दाम 105.25 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गए. वही चंडीगढ़ की बात करे तों डीजल 96.22 रूपये और पेट्रोल का दाम बढ़कर ₹104 प्रति लीटर हो गया है.
जानिए पेट्रोल और डीजल का आज का रेट
दिन प्रतिदिन तेल की कीमतें बढ़ती जा रही है जिस वजह से लोग काफी परेशान हैं. इसका सीधा असर वाहन चालकों की जेब पर दिखाई दे रहा है. बता दें कि आप पेट्रोल और डीजल की कीमत SMS के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आपको RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का अलग-अलग कोड है, आप आईसोसीएल की वेबसाइट पर जाकर कोड देख सकते हैं.
