डिजिटल सुविधा का नया दौर, BHIM ऐप से झटपट खुलेगा NPS खाता

नई दिल्ली | डिजिटल भुगतान प्रणाली ने भारत में लेन- देन के तरीकों को पूरी तरह बदल दिया है और अब यह लोगों के भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में भी अहम भूमिका निभाने जा रही है. बता दे कि पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ मिलकर NPS को और अधिक सरल बनाने की पहल की है. इस नई व्यवस्था के तहत लोग एक क्लिक में BHIM ऐप के जरिए सीधे NPS खाता खोल सकेंगे. यह प्रक्रिया उतनी ही आसान होगी, जितना की मोबाइल से डिजिटल भुगतान करना.

Mobile Phone

NPS खाता खोलना आसान

अब तक NPS खाता खोलने के लिए कागजी औपचारिकताएं, दस्तावेजों का सत्यापन और समय की आवश्यकता होती थी, लेकिन नई सुविधा के लागू होने के बाद यह पूरी प्रक्रिया मात्र कुछ ही सेकंड में पूरी हो सकेगी. NPS- BHIM इंटरफेस के जरिए खाता खोलना न केवल शहरी बल्कि ग्रामीण भारत के लिए भी एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है.

पूरी तरह सुरक्षित एवं तेज

BHIM ऐप के जरिए NPS खाता खोलने की प्रक्रिया बहुत आसान होगी. किसी भी व्यक्ति को ऐप में लॉग इन करने के बाद NPS खाता खोलने का विकल्प मिलेगा. इसके बाद जन्म तारीख, पैन नंबर और मोबाइल नंबर जैसी बुनियादी जानकारी दर्ज करनी होगी. इसके बाद KYC प्रक्रिया पूरी होते ही खाता तुरंत चालू हो जाएगा.

यह भी पढ़े -  25 मई से शुरू होंगे साल के सबसे तपते 9 दिन, जानें क्या करें या क्या न करें

यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल, तेज और सुरक्षित होगी. इसका सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि निवेश से जुड़ी बाधाएं लगभग खत्म हो जाएंगी. अब न लंबी प्रक्रियाओं का झंझट रहेगा और न ही किसी दूसरे पर निर्भरता रहेगी. यह पहल देश के हर वर्ग के लोगों को आसानी से रिटायरमेंट प्लानिंग की दिशा में आगे बढ़ने का मौका देगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.