केंद्रीय कर्मचारियों के लिए साल 2024 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली | नवंबर का महीना आधे से ज्यादा बीत चुका है या यूं कहें कि साल 2024 के आगमन में अब मात्र डेढ़ महीने का समय रह गया है. नए साल यानि 2024 के लिए केंद्रीय कर्मचारियों की छुट्टियों का कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है. बता दे केंद्र सरकार की ओर से 2024 की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी कर दी गई है. इस बार छुट्टियों को लेकर जारी मेमोरंडम में दो एनेक्सचर भी दिए गए हैं.

calendar

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को पहले एनेक्सचर की छुट्टियां तो मिलेंगी ही, साथ ही उन्हें दूसरे एनेक्सचर की लिस्ट से ऑप्शनल छुट्टियां भी मिलेंगी. एनेक्सचर की दूसरी लिस्ट की छुट्टियों को रिस्ट्रिक्टेड होलीडेज कहा जाता है. दिल्ली या नई दिल्ली में कार्यरत केंद्रीय कर्मचारी दूसरी लिस्ट यानि वैकल्पिक छुट्टियों की लिस्ट से 2 छुट्टियां चुन सकते हैं. वहीं, वैसे कर्मचारी जिनकी पोस्टिंग दिल्ली या नई दिल्ली से बाहर है, वे ऑप्शनल लिस्ट से 3 छुट्टियों का चयन कर सकते हैं.

दिल्ली या नई दिल्ली के कर्मचारियों के लिए गजटेड छुट्टियां

  1. गणतंत्र दिवस: 26 जनवरी 2024
  2. होली: 25 मार्च 2024
  3. गुड फ्राइडे: 29 मार्च 2024
  4. ईद-एल-फित्र: 11 अप्रैल 2024
  5. राम नवमी: 17 अप्रैल 2024
  6. महावीर जयंती: 21 अप्रैल 2024
  7. बुद्ध पूर्णिमा: 23 मई 2024
  8. बकरीद: 17 जून 2024
  9. मुहर्रम: 17 जुलाई 2024
  10. स्वतंत्रता दिवस: 15 अगस्त 2024
  11. जन्माष्टमी: 26 अगस्त 2024
  12. ईद-ए-मिलाद: 16 सितंबर 2024
  13. गांधी जयंती: 02 अक्टूबर 2024
  14. दशहरा: 12 अक्टूबर 2024
  15. दिवाली: 31 अक्टूबर 2024
  16. गुरू नानक जयंती: 15 नवंबर 2024
  17. क्रिसमस: 25 दिसंबर 2024

दिल्ली या नई दिल्ली के बाहर पोस्टेड कर्मचारियों के लिए गेज़ेतेड छुट्टियां

गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, क्रिसमस, दशहरा (विजय दशमी), दिवाली (दीपावली), गुड फ्राइडे, गुरु नानक जयंती, ईद- उल- फित्र, ईद- उल- जुहा, महावीर जयंती, मुहर्रम, पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन (ईद- ए- मिलाद).

दिल्ली या नई दिल्ली में पोस्टेड कर्मचारियों के लिए वैकल्पिक छुट्टियां

  1. नया साल: 01 जनवरी 2024
  2. लोहरी: 13 जनवरी 2024
  3. मकर संक्रांति: 14 जनवरी 2024
  4. माधा बीहू/ पोंगल: 15 जनवरी 2024
  5. गुरू गोविंद सिंह जयंती: 17 जनवरी 2024
  6. हजरत अली जयंती: 25 जनवरी 2024
  7. श्री पंचमी, बसंत पंचमी: 14 फरवरी 2024
  8. शिवाजी जयंती: 19 फरवरी 2024
  9. गुरू रवि दास जयंती: 24 फरवरी 2024
  10. स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती: 06 मार्च 2024
  11. महाशिवरात्रि: 08 मार्च 2024
  12. होलिका दहन: 24 मार्च 2024
  13. डालयात्रा: 25 मार्च 2024
  14. ईस्टर संडे: 31 मार्च 2024
  15. जमात-उल-विदा: 05 अप्रैल 2024
  16. चैत्र शुक्लादि/ गुडी पाडवा/ उगाडी/ चैती चांद: 09 अप्रैल 2024
  17. वैशाखी/ विशू: 13 अप्रैल 2024
  18. मेशादी (तमिल नव वर्ष दिवस)/ वैसाखड़ी (बंगाल)/ बहाग बिहू (असम): 14 अप्रैल 2024
  19. रबींद्रनाथ टैगोर जयंती: 08 मई 2024
  20. रथ यात्रा: 07 जुलाई 2024
  21. पारसी नव वर्ष/ नौरोज: 15 अगस्त 2024
  22. रक्षाबंधन: 19 अगस्त 2024
  23. गणेश चतुर्थी: 07 सितंबर 2024
  24. ओणम: 15 सितंबर 2024
  25. दशहरा (सप्तमी): 10 अक्टूबर 2024
  26. दशहरा (महाष्टमी)/ दशहरा (महानवमी): 11 अक्टूबर 2024
  27. महर्षि वाल्मिकी जयंती: 17 अक्टूबर 2024
  28. करक चतुर्थी (करवा चौथ): 20 अक्टूबर 2024
  29. नरक चतुर्दशी: 31 अक्टूबर 2024
  30. गोवर्धन पूजा: 02 नवंबर 2024
  31. भाई दूज: 03 नवंबर 2024
  32. प्रतिहार षष्ठी या सूर्य षष्ठी या सूर्य षष्ठी (छठ पूजा): 07 नवंबर 2024
  33. गुरू तेग बहादूर शहादत दिवस: 24 नवंबर 2024
  34. क्रिसमस: 25 दिसम्बर 2024

दिल्ली या नई दिल्ली के बाहर पोस्टेड कर्मचारियों के लिए वैकल्पिक छुट्टियां

दशहरा के लिए एक अतिरिक्त दिन, होली, जनमाष्टमी (वैष्णवी), रामनवमी, महा शिवरात्रि, गणेश चतुर्थी/ विनायक चतुर्थी, मकर संक्रांति, रथ यात्रा, ओणम, पोंगल, श्री पंचमी/ बसंत पंचमी, विशु/ वैसाखी/ वैसाखादि/ भाग बिहू/ मशादि उगादि/ चैत्र शुक्लदि/ चेती चंद/ गुड़ी पड़वा/ पहला नवरात्र/ नौराज/ छठ पूजा/ करवा चौथ.

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!