दशहरे से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफा, डीए मे हो सकती है 4% की बढ़ोतरी

नई दिल्ली | केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. बता दें कि जल्द ही सरकार की तरफ से केंद्रीय कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा दिया जा सकता है. बता दें कि राज्य सरकार पहले ही कर्मचारियों को डीए में इजाफा कर बड़ा तोहफा दे चुकी है. अब केंद्र सरकार के कर्मचारी भी इंतजार कर रहे हैं कि सरकार जल्द ही उनके DA मे भी बढ़ोतरी का ऐलान करें. मीडिया में भी कुछ ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है जिनसे उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही केंद्र कर्मचारियों को सरकार की तरफ से बड़ा तोहफा मिल सकता है.

7th Pay Commission DA

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर 

सरकार की तरफ से आखरी बार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में मार्च महीने में बढ़ोतरी की गई थी. तब कर्मचारियों के डीए में 3 फ़ीसदी का इज़ाफ़ा हुआ था, इसके बाद यह बढ़कर 31%  से 34 परसेंट हो गया था. मौजूदा समय में कर्मचारियों को 34% की दर से डीए का भुगतान किया जा रहा है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- हरियाणा के बीच सड़क कनेक्टिविटी होगी और ज्यादा बेहतर, मुनक नहर किनारे बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

उम्मीद की जा रही है कि केंद्र कर्मचारियों के डीए में 4% की बढ़ोतरी हो सकती है जिसके बाद कर्मचारियों को 38% के हिसाब से DA मिलेगा. सरकार के इस फैसले के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की दिवाली से पहले ही दिवाली बन जाएगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.