हरियाणा के खिलाड़ियों के दबाव के आगे झुकी केंद्र सरकार, कुश्ती संघ की नवनिर्वाचित बॉडी सस्पेंड

नई दिल्ली | हरियाणा के खिलाड़ियों के दबाव के आगे आखिरकार केंद्र सरकार को झूकना पड़ा और एक बड़ा फैसला लेते हुए सरकार ने पिछले 11 महीनों से विवादों में घिरी भारतीय कुश्ती संघ (WFI) की नवनिर्वाचित बॉडी को सस्पेंड कर दिया है. बता दें कि 3 दिन पहले हुएं WFI के चुनाव में बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी.

Sanjay Singh

केंद्र सरकार का कहना है कि ये चुनाव नियमों के खिलाफ हैं और पुरानी बॉडी के प्रभाव में दिखाई पड़ते हैं. खेल मंत्रालय द्वारा जो आदेश जारी किया गया है, उसमें बताया गया है कि नई बॉडी ने जिन प्रतियोगिताओं का ऐलान किया है, वो पूरी तरह से नियमों के विरुद्ध हुआ है. ऐसे निर्णय कार्यकारी समिति द्वारा लिए जाते हैं, जिसके समक्ष एजेंडे को विचार के लिए रखा जाना आवश्यक होता है.

इतना ही नहीं, खेल मंत्रालय ने अपने बयान में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि फेडरेशन का कारोबार पूर्व पदाधिकारियों के नियंत्रण वाले परिसर से चलाया जा रहा है. जो कथित परिसर भी है जिसमें खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है और वर्तमान में अदालत इस मामले की सुनवाई कर रही है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

बता दें नवनिर्वाचित WFI अध्यक्ष पद पर संजय सिंह के चुने जाने पर खूब बवाल मचा है. इसके विरोध में कुश्ती में एकमात्र ओलंपिक पदक विजेता महिला खिलाड़ी साक्षी मलिक ने संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है और बजरंग पूनिया ने अपना पदमश्री पुरस्कार भी वापस लौटा दिया.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.