चारधाम यात्रा पर जाने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर, कपाट बंद होने की तारीखों का हो गया ऐलान

नई दिल्ली | चार धाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. दशहरा पर्व पर उत्तराखंड स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तारीख और समय की घोषणा कर दी गई है. केदारनाथ और गंगोत्री- यमुनोत्री धामों के कपाट बंद होने की भी तारीख तय हो गई है.

Kedarnath Yatra

बद्रीनाथ के कपाट इस दिन होगे बंद

दशहरे के शुभ अवसर पर बद्रीनाथ धाम के रावल ईश्वरी प्रसाद नम्बूदरी के सानिध्य में धर्माधिकारी पंडित राधाकृष्ण थपलियाल ने पंचांग अध्ययन कर शुभ मुहूर्त निकालते हुए कपाट बंद करने की तारीख का ऐलान किया है. उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि भगवान बद्रीविशाल के कपाट बंद होने की तिथि 18 नवम्बर 2023 को तय की गई है. श्रद्धालुओं के लिए धाम के कपाट दोपहर 3 बजकर 33 मिनट पर बंद कर दिए जाएंगे.

बता दें कि इस साल श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे. वर्तमान यात्रा काल में अब तक रिकॉर्ड 16 लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर चुके हैं. वहीं, चार धाम यात्रा का शुभारंभ होने के साथ हरियाणा, दिल्ली-NCR, यूपी, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात आदि राज्यों से भारी मात्रा में तीर्थ यात्री दर्शन करने के लिए उत्तराखंड पहुंचे थे.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में इन 3 दिनों संभलकर निकलें, BRICS Summit बदल सकती है आपकी राह; ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

हालांकि, मानसून सीजन के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन की वजह से तीर्थयात्रियों की संख्या में कमी देखी गई थी लेकिन बारिश का दौर खत्म होने पर एक बार फिर चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे. इस साल चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का आंकड़ा 50 लाख को पार कर गया है.

केदारनाथ के कपाट इस दिन होगे बंद

चार धाम यात्रा पर केदारनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट बंद होने की तारीख का भी ऐलान हो चुका है. भगवान ‘शिव’ को समर्पित केदारनाथ धाम के कपाट भैया दूज के शुभ अवसर पर 15 नवंबर को बंद किए जाएंगे. जबकि, गंगोत्री धाम के कपाट 14 नवंबर और यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाएंगे. भगवान की पूजा- अर्चना उनके शीतकालीन निवास पर की जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.