आधार कार्ड में फोटो चेंज करवाना है आसान, ऐसे बदलवा सकते है फोटो

नई दिल्ली | यदि आपको भी अपने आधार कार्ड में फोटो को चेंज करवाना है, तो इसके लिए आपको आधार सेवा केंद्र जाना ही होगा. फोटो को अपडेट कराने का कोई भी ऑनलाइन तरीका नहीं है. बता दें कि इस सेवा के लिए 100 रूपये और जीएसटी का चार्ज भी देना होता है. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे आधार सेंटर जाकर अपने आधार कार्ड में फोटो को अपडेट करवा सकते हैं. बायोमेट्रिक अपडेट के लिए आपको आधार के एनरोलमेंट सेंटर पर जाना होगा.

Aadhar Card

इस प्रकार करवाए आधार सेंटर में फोटो अपडेट  

आधार सेंटर पर आप बायोमेट्रिक जानकारियां जैसे उंगलियों के निशान, फोटोग्राफ, आंख की पुतली आदि अपडेट करवा सकते हैं. यहां UIDAI अधिकारी आपकी जानकारियों का वेरिफिकेशन करेगा और एक नए फोटो को कैप्चर करेगा. अपडेट रिक्वेस्ट की आपको एनरोलमेंट रसीद दी जाएगी. UIDAI की वेबसाइट से आप आधार कार्ड को अपडेट करने से संबंधित जानकारी चेक कर सकते हैं. फोटो अपडेट करवाने के लिए जरूरी है कि आप अपने साथ किसी प्रकार का आईडी प्रूफ जैसे वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड,  पासपोर्ट,  राशन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस आदि ले जाए.

यह भी पढ़े -  Delhi Health Department Jobs: दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन

इसके लिए हालांकि आपको अपना फोटो नहीं देना होता. आधार के अधिकारियों द्वारा कैमरे में आपका फोटो कैप्चर किया जाता है. अपडेट होने के बाद दो हफ्तों के अंदर आधार कार्ड रजिस्टर्ड ऐड्रेस पर पहुंच जाता है. इस साल जुलाई महीने के अंत तक 134 करोड से अधिक आधार कार्ड बनाए जा चुके हैं. वहीं मंत्रालय की तरफ से जानकारी दी गई कि लगभग 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 90 % लोगों के आधार कार्ड बन चुके हैं

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.