सोने की कीमतों ने बनाया नया रिकॉर्ड, चांदी भी कर रही लोगों को परेशान; देखे आज का रेट

नई दिल्ली | यदि आप भी सोना और चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर सुनकर आपको एक बड़ा झटका लग सकता है. बता दें कि कल सोने की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि की गई. जिसके बाद, कीमत 63 हजार रुपये को पार कर गई. आज सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई. वहीं, 10 ग्राम सोने की कीमत 62,584 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है.

gold1

देखिए आपके शहर में सोने के ताजा भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिस वजह से घरेलू बाजारों में सोने और चांदी की कीमत मजबूत हुई है. जयपुर में 22 कैरेट सोने की कीमतों की बात की जाए, तो वह 58 हजार रुपये को पार कर गई है. वहीं, 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 63,540 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है. इसी प्रकार देश की राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 58,260 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 63,540 रुपए प्रति 10 ग्राम बनी हुई है.

यह भी पढ़े -  दिल्लीवासियों को मिलेगी देश के पहले डबलडेकर स्काईवॉक की सुविधा, स्टेशन से बाहर निकले बगैर बदल सकेंगे मेट्रो

लगातार बढ़ रही सोने की कीमतें

भारत में 23 नवंबर से शादियों का सीजन शुरू हो चुका है. जिस वजह से भी लगातार सोने और चांदी की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है. इसी दौरान सोने के दामों में भी रिकॉर्ड उछाल दर्ज किया गया. जिसके बाद, कीमतों ने नया रिकॉर्ड बना दिया. चांदी की कीमत भी 77,000 को पार कर गई है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.