AUS vs IND Test: टीम इंडिया बनाये केवल 36 रन, सबसे शर्मनाक हार

खेल जगत | पैट कमिंस और जॉश हेजलवुड की जुगलबंदी ने मिलकर ऐडिलेड में भारतीय क्रिकेट टीम को अपनी गेंदों पर नचा डाला है. इस रोमांचक मैच के दौरान पहली पारी को आधार मानते हुए एक बेहतर लीड हासिल करने वाली टीम इंडिया इस समय पर चाहती थी कि वह एक बड़ा स्‍कोर बना कर ऑस्‍ट्रेलिया के लिए इस टूर्नामेंट में सभी दरवाजे बंद दे. परंतु ऐसे बिल्कुल नहीं हुआ और जब तीसरे दिन खेल शुरू होने के समय पर पैट कमिंस व जॉश हेजलवुड की इस शानदार जोड़ी ने मोर्चा संभाला और फिर उस समय एक के बाद विकेट गिरने का ऐसा रोमांचक सिलसिला शुरू हुआ जो अंत तक थामे नहीं थम रहा था.

MATCH CRICKET

इतिहास खंगाला जाए तो यह टीम इंडिया की सबसे बड़ी है

हेजलवुड और कमिंस की गेंदों के सामने हर एक बार मे भारत के लिए बल्‍लेबाजी कर रहे बल्लेबाज़ खुद को सरेंडर करते चले गए और यही कारण बना कि टीम इंडिया को इस टेस्‍ट मे हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया की ओर से उनके सम्पूर्ण इतिहास में सबसे कम स्‍कोर अर्जित करने वाला यह पहला टेस्ट मैच जनता को देखने को मिला है. ऐसे में अगर हासिल किए गए रनो की की ओर प्रकाश डाला जाए तो 36 रन के नुकसान पर 9 विकेट चटकाए गए हैं.

मोहम्‍मद शमी रिटायर्ड हर्ट हुए है. आज की इस ऐतिासिक हार से पहले तक, टेस्‍ट क्रिकेट के इतिहास में भारत का सबसे कम स्‍कोर 42 रन पर अटका हुआ था और आज यह लुढ़ककर 36 पर आ पहुंचा है. ऐसे ही अगर इतिहास को खंगाला जाए तो वहां मैच इंग्‍लैंड के खिलाफ जून 1974 में खेला गया था. जिसके ऑस्ट्रेलिया की टीम के सामने टीम इंडिया सबसे सस्‍ते में 1947 में आउट हुई थी और उस समय पर भी एक बार बड़ी हार यानी 58 के स्‍कोर पर पूरी टीम को पवेलियन की ओर रूख करना पड़ा था.

कमिंस और हेजलवुड ने किया टीम इंडिया की नाक में दम

पिछले दौरे की तरह एक बार फिर से पैट कमिंस और जॉश हेजलवुड की इस धमाकेदार जोड़ी ने भारतीय बल्‍लेबाजों की नाक में दम कर, उनके लिए बल्लेबाजी को बनाया कठिन कार्य. अगर पिछली बार की बात करे तो फ़िर भी थोड़ी बहुत राहत थी किंतु इस मैच के दौरान तो ऐडिलेड की पिच पर दोनों की ही गेंदें एक से बढ़ कर एक हो कर आग उगल रही थीं. ऐसे में अपनी शानदार गेंदबाजी से हेजलवुड ने पांच और कमिंस ने दूसरी पारी में चार विकेट हासिल कर टीम इंडिया के खिलाड़ियों को पवेलियन भेज दिया.

सबसे घटिया प्रदर्शन रहा इस बार, कभी नहीं हुआ ऐसा..

ऐडिलेट टेस्‍ट की दूसरी पारी में भारत ने लगभग 19 रन हासिल करने तक ही अपने 6 विकेट गंवा दिए थे. इससे पहले आज तक भी ऑस्‍ट्रेलिया में 5 विकेट खो बैठने के बाद भी इतना कम स्‍कोर कभी नहीं बना था.

नाइट वॉचमैन बन कर सामने आए थे बुमराह

पृथ्‍वी शॉ के एक बार फिर से खराब प्रदर्शन और सस्ते में आउट होने के बाद विराट कोहली ने बीते शुक्रवार को ही जसप्रीत बुमराह को नाइट वॉचमैन का दर्ज़ा दे कर भेजा था. ऐसे में बीती रात को बुमराह ने अपना रोल बखूबी निभाया था और वह काबिलेतारिफ था. किंतु अगर बात वर्तमान स्थिति की करें तो आज जैसे ही खेल शुरू हुआ तो पैट कमिंस की एक गेंद पर ही वह उन्‍हें ही कैच थमा बैठे और उस शुरूआती दौर में अभी भारत का स्‍कोर केवल 15 रन पर ही पहुंचा था.

कमिंस की वजह से गिर गई आज भारत की ‘दीवार’

टीम के सबसे शानदार और धमाके दार बल्‍लेबाज चेतेश्‍वर पुजारा एक बार फिर से अपनी पहली पारी वाला जादू अपनी दूसरी पारी में नहीं दिखा पाए, और इस बार उनका प्रदर्शन खराब रहा. ऐसे में जब कमिंस ने टिम पेन के हाथों पुजारा को कैच थमा उन्हे आउट घोषित करवाया, तब अभी उनका खाता भी नहीं खुला था.

हेजलवुड के आते ही पवेलियन की ओर रूख किया मयंक अग्रवाल ने

कमिंस अब तक फिलहाल भारत की टीम को दो बड़े झटके दे ही चुके थे, किंतु अब बारी जॉश हेजलवुड की थी. ऐसे में उन्‍होंने ओपनर बन खेल की शुरुआत करने वाले मयंक अग्रवाल को टिम पेन के हाथों कैच थमाया और इसी के साथ उनकी पारी ख़तम हुई और स्कोर कार्ड की ओर रूख किया तो वह वहां का नज़ारा भी निराशाजनक था क्योंकि अग्रवाल ने कुल 40 गेंदों में केवल 9 ही रन बनाए थे.

 

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts