केजरीवाल सरकार ने मजदूरों को दी खुशखबरी, कई बड़ी घोषणाओं का ऐलान; पढ़े डिटेल्स

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने श्रमिकों और स्टूडेंट्स को लुभाने की दिशा में कई बड़ी घोषणाएं की है. दिल्ली सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सीएमओ आफिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा की है. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि श्रमिकों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए उनके लिए कई योजनाएं चलाई गई है और इन योजनाओं को जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा.

arvind kejriwal

श्रमिकों को मुफ्त घर

दिल्ली सीएमओ ने जानकारी देते हुए बताया है कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की है. इस बैठक में उन्होंने आदेश दिए हैं कि सरकारी सुविधाओं एवं योजनाओं को दिल्ली में पंजीकृत सभी 13 लाख श्रमिकों तक पहुंचाने के लिए काम हो. उन्होंने श्रमिकों के रहने के लिए घर की व्यवस्था करने के आदेश जारी किए हैं.

ESI स्कीम का भी मिलेगा लाभ

केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में पंजीकृत लगभग 13 लाख श्रमिकों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित करने की भी योजना बनाई है. उन्हें टूल किट भी दी जाएगी. इसके अलावा, श्रमिकों को ESI स्कीम एवं गुरु इंश्योरेंस का भी लाभ दिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

स्टूडेंट्स पर भी मेहरबान

सीएमओ आफिस के ट्वीट के अनुसार, श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त कोचिंग और फ्री बस यात्रा के लिए मजदूरों को वार्षिक डीटीसी पास प्रदान करने का निर्णय लिया गया है. इसके साथ ही, इन स्टूडेंट्स के लिए छात्रावास की व्यवस्था करने का भी आदेश दिया गया है.

किराए पर मिलेंगे सरकारी फ्लैट

दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में जल्द ही गरीबों को किराए पर सरकारी फ्लैट मिलेंगे. इस योजना को लेकर जल्द ही दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच एक MoU पर साइन होंगे. दिल्ली सरकार का दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) इस योजना पर काम कर रहा है. दिल्ली में 36 हजार के करीब तैयार फ्लैट खाली पड़े हैं और केंद्र सरकार ने इन फ्लैट्स को किराए पर देने की योजना बनाई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.