दिल्लीवासियों को मिलेगी जाम से मुक्ति, आश्रम फ्लाईओवर को DND से जोड़ने का काम हुआ पूरा

नई दिल्ली | आश्रम फ्लाईओवर से सफर करने वाले राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. इस फ्लाईओवर को DND के नए हिस्से से जोड़ने का काम लगभग पूरा हो चुका है और 28 फरवरी तक इसको आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा. इसके बाद, वाहन चालक बिना किसी रूकावट के डीएनडी से AIIMS तक का सफर तय कर सकेंगे.

flyover bridge pul highway

बता दें कि 1 जनवरी से आश्रम फ्लाईओवर पर यातायात के चलने पर रोक लगा दी गई थी. इस फ्लाईओवर को डीएनडी के नए हिस्से से जोड़ने के लिए PWD विभाग ने 45 दिन का समय मांगा था लेकिन बाद में इसे 13 दिन और बढ़ा दिया गया. अब फ्लाईओवर के नए हिस्से पर जल्द ही नई सड़क बना दी जाएगी. इसके अलावा, दोनों तरफ ऊंचे पैनल लगाए जा रहे हैं जिनके ऊपर ग्रिल लगेगी.

आधा घंटा जाम का झंझट

1 जनवरी से आश्रम फ्लाईओवर पर काम शुरू हो गया था और तब से ही यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को जाम के झंझट से जूझना पड़ रहा हैं. फ्लाईओवर के नीचे लालबत्ती पार करने में लगभग 30 मिनट का समय लग रहा है. लाजपत नगर और डीएनडी की ओर से आने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में ट्रैफिक जाम खत्म करने के लिए शुरू होगी नई व्यवस्था, घनत्व के आधार पर रंग बदलेगी बत्ती

अब लालबत्ती नहीं बनेगी बाधा

आश्रम फ्लाईओवर के डीएनडी के नए हिस्से से जुड़ने पर वाहन चालकों के लिए जहां सफर आरामदायक हो जाएगा तो वहीं दूसरी ओर समय की बचत होगी. डीएनडी की ओर से आने वाले लोगों को एम्स तक का सफर तय करने के लिए कही लालबत्ती पर रूकने की जरूरत नहीं होगी. वाहन चालक बिना किसी बाधा के अपना सफर आसानी से तय कर सकेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.