खुशखबरी: जल्द और सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल, मोदी सरकार ने उठाया यह बड़ा कदम

नई दिल्ली । केन्द्र सरकार की तरफ से आम जनता को फिर से राहत प्रदान हों सकती है. पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों को कम करने के लिए मोदी सरकार नई योजना बना रही है. बता दें कि दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही है ,जिसको देखते हुए दुनिया के कई देश अपने स्तर पर इस समस्या से निपटने की तैयारी कर रहे हैं. भारत भी कच्चे तेल की कीमतों में कमी लाने के लिए बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की तर्ज पर अपने रणनीतिक तेल भंडार से कच्चे तेल निकालने की संभावनाओं पर विचार कर रहा है.

PETROL

सरकार का है 50 लाख बैरल तेल की निकासी का प्लान

केन्द्र की मोदी सरकार कच्चे तेल की कीमतों में कमी लाने के लिए अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के साथ तालमेल बिठाकर अपने रणनीतिक तेल भंडार से 50 लाख बैरल तेल की निकासी का प्लान तैयार कर रही है.

सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रणनीतिक भंडार से निकाले जाने वाले इस कच्चे तेल को मंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड को बेचा जाएगा. ये दोनों सरकारी तेल शोधन इकाइयां रणनीतिक तेल भंडार से पाइपलाइन के जरिये जुड़ी हुई हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

जल्द होगी औपचारिक घोषणा

सरकारी अधिकारी ने बताया कि इस बारे में औपचारिक घोषणा बहुत जल्द हो जाएंगी. उन्होंने कहा कि करीब 10 दिनों में तेल निकासी की यह प्रक्रिया शुरू हो जाएंगी. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर भारत अपने रणनीतिक भंडार से और कच्चे तेल की निकासी का फैसला ले सकता है.

बता दें कि भारत के पश्चिमी एवं पूर्वी दोनों तटों पर रणनीतिक तेल भंडार स्थित हैं. इनकी सम्मिलित भंडारण क्षमता करीब 3.8 करोड़ बैरल तेल की है. इससे पहले केंद्र सरकार ने दिवाली के मौके पर आम जनता को बड़ी राहत प्रदान की थी. तब सरकार ने पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.