5 राज्यों में चुनाव खत्म होते ही महंगाई का झटका, फिर बढ़ी गैस सिलेंडर की कीमत

नई दिल्ली | एक तरफ देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की वोटिंग प्रक्रिया सम्पन्न हुई तो वहीं दूसरी ओर एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हो गई है. जी हां, 1 दिसंबर यानी आज से कमर्शियल सिलेंडर के दाम में इजाफा हो गया है. तेल कंपनियों ने नवंबर के बाद अब दिसंबर में भी गैस सिलेंडर के रेट बढ़ा दिए हैं.

Gas Cylinder

इतना हुआ इजाफा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 21 रूपए का इजाफा किया गया है जिसके बाद अब नई कीमत 1796.50 रूपए हो गई है जबकि पहले 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के लिए 1775 रूपए का भुगतान करना होता था.

अन्य शहरों में रेट

इसी तरह कोलकाता में 1885.50 रुपये की बजाय 1908 रुपये, मुंबई में पहले के 1728 रुपये की बजाय 1749 रुपये देने होंगे. चेन्‍नई में यह कीमत बढ़कर 1968.50 रुपये हो गई है. जबक‍ि यहां पर पहले स‍िलेंडर 1942 रुपये में म‍िल रहा था. आपको बता दें तेल कंपन‍ियों की तरफ से हर महीने की 1 तारीख को स‍िलेंडर के नए रेट जारी किए जाते हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली की सड़कों पर सुगम होगी आवाजाही, 4 नए फ्लाईओवर से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम

वहीं चुनावी राज्यों छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई है. हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर आमजन के लिए राहत भरी खबर है क्योंकि इसकी कीमत पिछले कई दिनों से स्थिर बनी हुई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.