इस राज्य में स्कूली बच्चों की हुई मौज, गर्मी की छुट्टियों का शेड्यूल आया सामने

नई दिल्ली | भीषण गर्मी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. बता दें कि सरकार ने राजधानी के स्कूलों में छुट्टियों का शेड्यूल जारी कर दिया है. अब दिल्ली के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में समर वेकेशन 11 मई 2026 से शुरू होकर 30 जून 2026 तक चलेगी, ताकि बच्चों को तपतपाती गर्मी से बचाया जा सके. इसके बाद स्कूल 1 जुलाई 2026 से फिर खुलेंगे.

Holiday 1

कई स्कूलों में समय में बदलाव

हालांकि देश के कई राज्यों में गर्मी के कारण छुट्टियां पहले ही शुरु कर दी गई है, लेकिन दिल्ली में फिलहाल यही शेड्यूल जारी रहने वाला है. इस बार तेज गर्मी से राहत देने के लिए छुट्टियां करीब 50 दिनों तक रहेंगी. कुछ जगहों पर गर्मी को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग भी बदल दी गई है. नोएडा – गाजियाबाद में अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक, झारखंड में सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक, पटना में सुबह 11:30 बजे तक और राजस्थान में सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के कॉलेजों में एडमिशन के लिए 7 मई से खुलेगा पोर्टल, जुलाई में शुरू होगा नया सेशन

बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता

हरियाणा में अभी स्कूलों के समय में बदलाव को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आई है. भीषण गर्मी के कारण माता- पिता और बच्चों को ज्यादा परेशानी हो रही है, क्योंकि दोपहर के समय गर्मी तेज होती है और वही समय बच्चों की छुट्टियां का होता है. बच्चों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.