नाममात्र कीमत पर कीजिए स्टाइलिश- आकर्षक कपड़ों की खरीदारी, दिल्ली के इस बाजार में आई सुपर समर सेल

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित पालिका बाजार को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि यहां इन दिनों ‘सुपर बंपर सेल’ चल रही है. यहां ग्राहक सिर्फ 200 रूपए में कपड़ों की खरीदारी कर सकते है, जिससे बड़ी संख्या में लोग इस बाजार की ओर आकर्षित हो रहे है.

Cloth Market Bajar

बाजार में दिख रही भीड़

यहां बाजार में दुकानों के बाहर भारी मात्रा में भीड़ जमा हो रही है. लड़कियों के समर कलेक्शन की बात करें तो कॉटन स्कर्ट, प्लाजो, कुर्ती और सलवार सूट पर भारी छूट दी जा रही है. इनकी खास बात यह है कि यह स्टॉक पूरी तरह से कॉटन से बनाया गया है, जिसके कारण यह गर्मी में चिपचिपा भी नहीं लगेगा और आपकी खूबसूरती में चार चांद भी लगाएगा.

लड़कों के समर कनेक्शन की बात करें तो टी शर्ट, लोवर और शर्ट से लेकर पेंट तक सभी कपड़ों पर भारी छूट देखने को मिल रही है. इस भीषण गर्मी से बचने के लिए यहां खरीदारी करना बेहतर भी है और बजट में भी है.

स्टाइलिश कपड़ों का कलेक्शन

अगर आपको ऑफिस के लिए रोज नई स्टाइलिश कपड़े चाहिए, तो आप नगर पालिका बाजार में जाकर कम बजट में बेहतर कपड़े खरीद सकते है, जिससे ऑफिस में रोज आपकी तारीफ होगी और आप हर रोज कुछ नया ट्राई कर सकेंगे. पालिका बाजार की एक ओर खासियत यह है कि इस बाजार में समर कलेक्शन कपड़ों के साथ- साथ जूते, चप्पल और सैंडल भी गर्मियों के हिसाब से मिलेंगे. इनकी कीमत 100 रुपए से लेकर 300 रुपए के बीच होगी जो काफी बजट फ्रैंडली होगी.

यह भी पढ़े -  इस राज्य में स्कूली बच्चों की हुई मौज, गर्मी की छुट्टियों का शेड्यूल आया सामने

सस्ते कपड़ों के लिए मशहूर

अगर आप दिल्ली घूमने आ रहे है तो एक बार इस कनॉट प्लेस स्थित पालिका बाजार में जरूर जाएं. इस बाजार में मोलभाव चलता है. यदि ग्राहक को सही तरीके से मोलभाव करना आता है तो वह कम कीमत में अच्छे कपड़े खरीद सकता है. हालांकि, पालिका बाजार पहले से ही सस्ते कपड़ों के लिए मशहूर है. यह जरूरी नहीं कि हर दुकान पर माल की कीमत सेम हो. कभी- कभी कुछ माल के दाम अलग भी हो सकते है इसीलिए शॉपिंग से पहले मोलभाव अच्छे से करें.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.