SSC ने घोषित किया कांस्टेबल GD का फाइनल रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

नई दिल्ली | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी कांस्टेबल जीडी फाइनल रिजल्ट 2021 घोषित कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने असम राइफल्स परीक्षा, 2021 में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफएस), एनआईए, एसएसएफ और राइफलमैन (जीडी) के लिए परीक्षा दी थी वे एसएससी की आधिकारिक साइट के माध्यम से परिणाम देख सकते है.

SSC Staff Selection Commission

फाइनल रिजल्ट किया गया है घोषित

इन पदों के लिए परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर 2021 तक कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी. कंप्यूटर आधारित परीक्षा का परिणाम 25 मार्च 2022 को घोषित किया गया था. पीईटी / पीएसटी का परिणाम 12 अगस्त 2022 को जारी किया गया था और विस्तृत चिकित्सा परीक्षा 12 सितंबर से 4 अक्टूबर 2022 तक आयोजित की गई थी. अब इसका फाइनल रिजल्ट घोषित किया गया है.

उम्मीदवार इस प्रकार देख सकते हैं अपना रिजल्ट

  1. सबसे पहले उम्मीदवारों को कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं.
  2. होम पेज पर उपलब्ध SSC कांस्टेबल जीडी फाइनल रिजल्ट 2021 लिंक पर क्लिक करें.
  3. लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
  4. आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
  5. परिणाम की जांच करें और पेज डाउनलोड करें.
  6. आगे के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी रखें.
यह भी पढ़े -  HSSC का बड़ा अपडेट, 20 अप्रैल से PMT; हरियाणा के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होगा आयोजन

उम्मीदवारों के अंक जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.