दिल्ली के इन इलाकों में कल और परसों नहीं आएगा पानी, फटाफट देख ले कहीं आपके एरिया का नाम तो नहीं

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. दिल्ली जल बोर्ड ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि वजीराबाद जल शोधन संयंत्र में मरम्मत कार्य के चलते दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में 4 और 5 अक्टूबर को जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी. ऐसे में जल बोर्ड ने आधिकारिक सूचना जारी की है कि लोग अपनी आवश्यकतानुसार पहले ही पानी स्टोर कर ले.

WATER 2

इन इलाकों में बाधित रहेगी जल आपूर्ति

दिल्ली जल बोर्ड ने अलर्ट जारी कर बताया है कि कालकाजी, ओखला, लाजपत नगर, महारानी बाग, ईस्ट ऑफ कैलाश समेत दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना है. ऐसे में इन जगहों पर रहने वाले लोगों को आवश्यकतानुसार पहले से पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोर करने की सलाह दी जाती हैं ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो. वहीं, अनुरोध पर पानी के टैंकर भी उपलब्ध कराएं जाएंगे.

जल बोर्ड की सूचना के मुताबिक, 4 अक्टूबर को कालिंदी कॉलोनी, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, ईश्वर नगर, सुखदेव विहार, जाकिर नगर और आसपास के इलाकों में शाम को पानी की आपूर्ति नहीं होगी. वहीं 5 अक्टूबर को ईएसआई क्षेत्र भी प्रभावित होगा, जहां सुबह पानी की आपूर्ति नहीं होगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली की सड़कों पर सुगम होगी आवाजाही, 4 नए फ्लाईओवर से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम

इमरजेंसी में इन नंबरों पर संपर्क करें

इस दौरान मांग पर टैंकरों से पानी की सप्लाई की जाएगी. वहीं, पानी के टैंकर को मंगवाने के लिये उपभोक्ता जल बोर्ड के इमरजेंसी नंबर 1916, 23527679, 23538495 और 23634469 (केंद्रीय नियंत्रण कक्ष), ओखला फेज- 2-26388976, ग्रेटर कैलाश- 29234746, 29234747, जल सदन – 29819045, 29824550 पर संपर्क कर सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.