केन्द्र सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए आया आदेश; इस तारीख से लागू होंगे नियम

नई दिल्ली । कोरोना महामारी से हालात सामान्य होने पर केन्द्र सरकार ने 8 नवंबर से सभी स्तर के कर्मचारियों के लिए ‘बायोमेट्रिक’ हाजिरी बहाल करने का आदेश जारी किया है. बता दें कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते कर्मचारियों को बायोमेट्रिक तरीके से हाजिरी लगाने की छूट दी गई थी. कार्मिक मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित करना विभाग प्रमुखों की जिम्मेदारी होगी कि बायोमेट्रिक मशीन के पास सैनेटाइजर अनिवार्य रूप से रखी जाएं. इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को बायोमेट्रिक मशीन पर हाजिरी लगाने से पहले और बाद में अपने हाथों को सैनेटाइज करना होगा.

OFFICE

कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से हो पालन

कार्मिक मंत्रालय ने केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों को आदेश जारी कर कहा है कि कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जाए. बायोमेट्रिक मशीन पर हाजिरी लगाते समय 6 फुट की शारीरिक दूरी जरुर रखें. अगर किसी विभाग में कर्मचारियों की संख्या अधिक है तो जरुरत के हिसाब से भीड़-भाड़ को मद्देनजर रखते हुए अतिरिक्त बायोमेट्रिक मशीन लगाई जाएं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

इसके साथ ही जारी आदेशों में कहा गया है कि सभी कर्मचारियों को हर समय मास्क पहनना अनिवार्य होगा. इसके साथ ही कहा गया है कि जहां तक संभव हो, मीटिंग्स वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की जाएं और जब तक लोक हित में जरूरी नहीं हो, आगंतुकों के साथ बैठकें करने से बचा जाए. कार्मिक मंत्रालय ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय में हर समय कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से अनुपालन करेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.