हरियाणा के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन का शेड्यूल जारी, इन डाक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

पंचकूला | तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. हरियाणा टेक्निकल एजुकेशन सोसायटी की ओर से पॉलिटेक्निक संस्थानों में एडमिशन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. इसके अनुसार, कक्षा 10वीं के आधार पर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.techadmissionshry.gov.in पर 27 मई से 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे.

College Students

यह रहेगा आवेदन शुल्क

स्टूडेंट्स को क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से आनलाइन आवेदन शुल्क जमा कराना होगा. जनरल श्रेणी के स्टूडेंट्स के लिए 1 हजार रुपए और लड़कियों व सभी आरक्षित वर्ग के स्टूडेंट्स के लिए 700 रुपए आवेदन शुल्क रहेगा. इसके बाद, पॉलिटेक्निक संस्थानों में ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा, जिसकी सूचना आवेदकों को Email या मोबाइल नंबर पर दी जाएगी.

कक्षा 10वीं के आधार पर 8 जुलाई को मेरिट सूची या रैंक कार्ड जारी किया जाएगा. इसके बाद, काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी. स्टूडेंट्स को एडमिशन से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए संस्थानों में हेल्प डेस्क भी स्थापित किए जाएंगे.

एडमिशन का पूरा शेड्यूल

  • 27 मई से 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
  • 27 मई से 1 जुलाई तक आवेदनों की ऑनलाइन जांच की जायेगी.
  • 10- 15 जुलाई तक प्रथम काउंसलिंग के आधार पर संस्थान और शाखा का विकल्प भरकर लॉक करना होगा.
  • 16 जुलाई को सीट आवंटन किया जाएगा.
  • 17- 21 जुलाई तक संबंधित संस्थानों में फिजिकल रिपोर्टिंग करनी होगी.
  • 21 जुलाई को रात 12 बजे सीटें अपडेट की जाएंगी.
  • 23- 26 जुलाई तक द्वितीय काउंसलिंग के आधार पर संस्थान और शाखा का विकल्प भरकर लॉक करना होगा.
  • 28 जुलाई को सीट आवंटन किया जाएगा.
  • 29 जुलाई से 1 अगस्त तक संबंधित संस्थानों में फिजिकल रिपोर्टिंग करनी होगी.
  • 1 अगस्त को रात 12 बजे सीटें अपडेट की जाएगी.
  • संस्थानों में 14 अगस्त से नियमित कक्षाएं संचालित होगी.
यह भी पढ़े -  पंचकूला निगम चुनाव में मेयर पद के लिए कांग्रेस ने घोषित किया उम्मीदवार, कुमारी शैलजा की पसंद पर लगी मुहर

इन डाक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

ऑनलाइन आवेदन के लिए स्टूडेंट्स के पास आरक्षण संबंधी दस्तावेज (SC, BC- A, BC- B, EWS प्रमाण- पत्र और इनकम सर्टिफिकेट) होना आवश्यक है. इसके अलावा, हरियाणा राज्य में रहने वाले स्टूडेंट्स के लिए परिवार पहचान पत्र (PPP) होना अनिवार्य है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.