त्योहारी सीजन पर पानीपत- उदयपुर स्पेशल ट्रेन शुरू, यहां देखें रूट और पूरा टाइम टेबल

पानीपत | त्योहारी सीजन पर यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने और अतिरिक्त भीड़भाड़ से निजात दिलाने के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railways) द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में रेलवे द्वारा उदयपुर- पानीपत स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया गया है. इस ट्रेन के संचालन से उदयपुर, दिल्ली और हरियाणा के पानीपत तक आने वाले यात्रियों को लाभ पहुंचेगा.

Railway Station

ये रहेगा शेड्यूल

ट्रेन नंबर 09637 उदयपुर- पानीपत शुक्रवार सुबह 11:05 बजे उदयपुर से रवाना होकर मावली, चंदेरिया, भीलवाड़ा, अजमेर होती हुई शाम 06:05 बजे जयपुर पहुंचेगी. यहां 10 मिनट के ठहराव के बाद शाम 06:57 बजे दौसा और 07:21 बजे बांदीकुई पहुंचेगी. यहां 2 मिनट के ठहराव के बाद अलवर, रेवाड़ी, दिल्ली कैंट, सोनीपत होते हुए रात 1 बजे पानीपत पहुंचेगी.

इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09638 पानीपत- उदयपुर स्पेशल रेलसेवा 1 नवंबर को सुबह 09:05 बजे पानीपत से रवाना होगी. इसके बाद सोनीपत, दिल्ली कैंट, रेवाड़ी, अलवर होते हुए शाम 04:38 बजे बांदीकुई पहुंचेगी. यहां 2 मिनट ठहराव के बाद शाम 5 बजे दौसा पहुंचेगी. यहां 2 मिनट ठहराव के बाद शाम 06:20 बजे जयपुर पहुंचेगी. यहां 10 मिनट ठहराव के बाद अजमेर, भीलवाड़ा, चंदेरिया, मावली स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन सुबह 4 बजे उदयपुर पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

त्योहारी सीजन पर इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से दिल्ली, हरियाणा और उदयपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी. इस ट्रेन में 8 डिब्बे जनरल कोच होंगे. ऐसे में यात्री जनरल टिकट पर सफर का आनन्द उठा सकेंगे. इस ट्रेन में रिजर्वेशन सिस्टम नहीं होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.