राजस्थान में सीएम पद के दावे पर बाबा बालकनाथ ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात

चंडीगढ़ | राजस्थान में सीएम पद के दावेदारों में कई नेताओं के नामों की चर्चा चल रही है. जिसमें एक नाम बाबा बालकनाथ का भी लिया जा रहा है. 3 दिसंबर को राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित तो हो गए, मगर मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं किया गया है. ऐसे में बाबा बालकनाथ का भी नाम सोशल मीडिया पर सामने आ रहा है. बालकनाथ ने अब इसे लेकर चुप्पी तोड़ी है. आईए जानतें हैं क्या कहा है…

Mahant Balaknath

बाबा बालकनाथ ने कही ये बात

अब बाबा बालकनाथ ने तमाम अटकलों पर खुद विराम लगा दिया है. इस बीच बाबा बालकनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है. उन्होंने कहा है कि सीएम पद के नाम पर आखिरी फैसला बीजेपी आलाकमान करेगा. साथ ही, पीएम मोदी और पार्टी का आभार जताया है. वहीं, सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को भी पूरी तरह से खारिज कर दिया है.

यह भी पढ़े -  सरकारी नौकरी का इंतजार खत्म, HKRN युवाओं को प्राइवेट इंडस्ट्री में दिलाएगा रोजगार

सांसद से विधायक तक का सफर

हाल ही में, संपन्न हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव में बाबा बालकनाथ ने तिजारा विधानसभा सीट से जीत हासिल की है. बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतने के बाद उनका नाम सीएम पद की रेस में भी लिया जा रहा है. हालांकि, अभी तक पार्टी ने किसी भी नाम पर अपनी सहमति नहीं दी है. बाबा बालकनाथ साल 2019 में अलवर लोकसभा से सांसद बने थे.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.