खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, 2 स्पेशल ट्रेनों का मिला तोहफा; फटाफट देखें टाइमिंग

रेवाड़ी | हरियाणा में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने कई रूटों पर अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है. इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से हजारों यात्रियों को बेहतर सफर का लाभ मिलेगा. यात्रियों को सफर में बैठने के लिए सीट मिलेगी तो उनकी यात्रा आरामदायक हो जाएगी. यात्रियों को इन स्पेशल ट्रेनों की सुविधा का लाभ 2 सितंबर से मिलेगा.

Indian Railways Train 1

श्रद्धालुओं को मिलेगा फायदा

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 09633, रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 2, 5, 6, 12, 13, 16, 19, 20, 26 व 27 सितंबर को रेवाड़ी से 22:50 बजे रवाना होकर अगले दिन 1:35 बजे रींगस पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09634, रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 3, 6, 7, 13, 14, 17, 20, 21, 27 व 28 को रींगस से 2:20 बजे रवाना होकर 5:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी. इस ट्रेन में डेमू रैक के 16 डिब्बे होगे. इस ट्रेन के संचालन से रेवाड़ी सहित कई अन्य शहरों से खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को फायदा पहुंचेगा.

पिंक सिटी जयपुर का सफर होगा आसान

कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 09733, जयपुर- भिवानी प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन 2 से 30 सितंबर तक जयपुर से रोजाना 7 बजे रवाना होकर 14:20 बजे भिवानी पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09734 भिवानी- जयपुर प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन 2 से 30 सितंबर तक भिवानी से प्रतिदिन 16:05 बजे रवाना होकर 23:25 बजे जयपुर पहुंचेगी. पिंक नगरी जयपुर घूमने वाले पर्यटकों को इस स्पेशल ट्रेन के संचालन का फायदा पहुंचेगा.

यह भी पढ़े -  District AYUSH Society Rewari Jobs: रेवाड़ी में 16 पदों पर निकली वैकेंसी, फटाफट करें अप्लाई

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड, चौमू, सामोद, गोविंदगढ़ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाड़ली व चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस ट्रेन में 9 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 11 डिब्बे होगे. खाटूश्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को भी इस ट्रेन के संचालन का फायदा मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.