खाटूश्याम श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से संचालित होगी 2 स्पेशल ट्रेनें; फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

रेवाड़ी | खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. त्यौहारी सीजन पर अतिरिक्त भीड़- भाड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने खाटूश्यामजी के लिए 2 स्पेशल ट्रेनें संचालित करने का फैसला लिया है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि इन ट्रेनों के संचालन से श्रद्धालुओं को राहत पहुंचेगी और उनका सफर आरामदायक हो जाएगा.

Railway Station

उन्होंने बताया कि खाटूश्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का ख्याल रखते हुए रेलवे द्वारा समय- समय पर स्पेशल ट्रेनें संचालित की जाती रही है.

रेवाड़ी- रींगस- रेवाड़ी एक्सप्रेस ट्रेन

ट्रेन नंबर 09623, रेवाडी- रींगस एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 23 और 24 अगस्त को रेवाड़ी से 22.50 बजे रवाना होकर 01.35 बजे रींगस पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09634, रींगस- रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 24 और 25 अगस्त को रींगस से 02.20 बजे रवाना होकर 05.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी.

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावंट एवं श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी. खाटूश्याम धाम के लिए संचालित होने वाली इस स्पेशल ट्रेन में डेमू रैक के 16 कोच होंगे.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

जयपुर- भिवानी- जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन

ट्रेन नंबर 09733, जयपुर- भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 23 और 24 अगस्त को जयपुर से 7 बजे रवाना होकर 14.20 बजे भिवानी पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09734, भिवानी-  जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन तारीख 23 और 24 अगस्त को भिवानी से 16.05 बजे रवाना होकर 23.25 बजे जयपुर पहुंचेगी.

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड, चौमू सामोद, गोविन्दगढ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, रेवाड़ी, कोसली, झाडली एवं चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस ट्रेन में 9 जनरल और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 11 डिब्बे होंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.