रेवाड़ी में CRPF जवान की पत्नी लापता, घर के बाहर चुड़ियां टूटी मिलने पर अपहरण का केस दर्ज

रेवाड़ी | जिले के कोसली थाना क्षेत्र के एक गांव से मंगलवार रात सीआरपीएफ के एक जवान की पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई. जवान की मां ने पुलिस को शिकायत दी है और बहू के अपहरण का शक जताया है. फिलहाल, पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जवान की पत्नी की तलाश शुरू कर दी है लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है.

Police

पुलिस को दी गई शिकायत में एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका बेटा सीआरपीएफ में कार्यरत है. उसकी देखभाल के लिए उसकी पत्नी गांव में उसके साथ रहती है. वह बीमार है जिसके कारण उसने मंगलवार देर रात अपनी बहू से चाय बनाई थी. चाय पिलाने के बाद वह घर के बाहर बर्तन से पानी डालने गई लेकिन उसके बाद नहीं लौटी. 10-15 मिनट बाद भी जब महिला नहीं आई तो उसकी सास ने आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

बहू की चप्पल समेत मिली टूटी चूड़ियां

जब बुजुर्ग महिला घर से बाहर निकली तो घर का गेट खुला मिला और बहू की चप्पल समेत चूड़ियां टूटी मिलीं. इसके बाद बुजुर्ग महिला ने अपने पड़ोसियों को इस बात की जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने आसपास तलाश भी की लेकिन कोई नहीं मिला.

सुबह 3 बजे डायल-112 पर दी सूचना

महिला ने बुधवार सुबह 3 बजे डायल-112 पर इसकी सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ गांव के बाहर देखा लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. पुलिस ने सास-ससुर की शिकायत पर महिला के लापता होने का मामला दर्ज कर लिया है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.