रेवाड़ी | भारी बारिश के चलते उत्तर भारत के कई राज्यों हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया है. जगह- जगह जलभराव से ट्रैफिक ही नहीं ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हो रहा है. दिल्ली में यमुना पुल पर जलभराव के चलते दिल्ली और हरियाणा के बीच आवागमन करने वाली 4 पैसेंजर ट्रेनों को 2 दिन के लिए रद्द कर दिया गया है.
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर ने बताया कि यमुना पुल पर जलभराव की वजह से चार ट्रेनों को रद्द किया गया है, तो लंबी दूरी की 10 ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं. इन ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेन्द्रगढ़, भिवानी और हिसार से दिल्ली आवाजाही करने वाले दैनिक पैसेंजर की परेशानी बढ़ गई है.
रद्द ट्रेनों की सूची
- ट्रेन नंबर 54309, दिल्ली- हिसार आज रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 54316, हिसार- रेवाड़ी आज रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 54315, रेवाड़ी- हिसार आज रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 54310, हिसार- दिल्ली कल यानि 7 सितंबर को रद्द रहेगी.
रूट डायवर्ट (प्रारंभिक स्टेशन से)
- ट्रेन नंबर 19031, साबरमती- योग नगरी ऋषिकेश रेलसेवाः साबरमती से संचालित होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया दिल्ली सराय- नई दिल्ली साहिबाबाद होकर संचालित होगी.
- ट्रेन नंबर 15910, लालगढ़- डिब्रूगढ़ रेलसेवाः लालगढ़ से संचालित होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग दिल्ली किशनगंज- नई दिल्ली साहिबाबाद होकर संचालित होगी.
- ट्रेन नंबर 12324, बाड़मेर- हावड़ा रेलसेवाः बाड़मेर से संचालित होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग दिल्ली सराय- नई दिल्ली गाजियाबाद होकर संचालित होगी.
- ट्रेन नंबर 14312, भुज- बरेली रेलसेवाः भुज से संचालित होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया दिल्ली सराय- नई दिल्ली- गाजियाबाद होकर संचालित होगी.
- ट्रेन नंबर 12372, बीकानेर- हावड़ा रेलसेवा: बीकानेर से संचालित होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग दिल्ली सराय- नई दिल्ली- गाजियाबाद होकर संचालित होगी.
- ट्रेन नंबर 15014, काठगोदाम- जैसलमेर रेलसेवाः काठगोदाम से संचालित होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद- नई दिल्ली- दिल्ली होकर संचालित होगी.
- ट्रेन नंबर 20940, सुल्तानपुर- साबरमती रेलसेवाः सुल्तानपुर से संचालित होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद – नई दिल्ली- दिल्ली सराय होकर संचालित होगी.
- ट्रेन नंबर 14311, बरेली- भुज रेलसेवाः बरेली से संचालित होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद- नई दिल्ली- दिल्ली सराय होकर संचालित होगी.
- ट्रेन नंबर 15909, डिब्रूगढ़- लालगढ़ रेलसेवा: डिब्रूगढ़ से संचालित होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद – नई दिल्ली किशनगंज होकर संचालित होगी.
- ट्रेन नंबर 14117, प्रयागराज- भिवानी रेलसेवाः प्रयागराज से संचालित होने वाली यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद- हजरत निजामुद्दीन- दिल्ली सफदरजंग- शकूरबस्ती होकर संचालित होगी.
