रेवाड़ी के लोगों को मंत्री बनवारी ने दी सौगातें, क्षेत्र में होंगे ये विकास कार्य

रेवाड़ी | सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने सोमवार को बावल स्थित अपने निवास स्थान पर आगामी विकास कार्यों के संदर्भ में विमर्श हेतु मिलने पहुँचे अधिकारियों के साथ बैठक की. SDO संजय यादव से आगामी विकास कार्यों संबधी चर्चा उपरांत मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि गढ़ी बोलनी से राजस्थान बॉर्डर तक सडक़ को 4 लेन बनाने के कार्य को आगामी विकास कार्यों के एजेंडे में शामिल किया जायेगा.

Dr. Banwari Lal

इसके साथ ही, खोरी से भाँडोर-गुमीना सडक़ निर्माण, रेवाड़ी- नारनौल रोड़ से थोठवाल तक पक्के रोड़ का निर्माण और कसोली से गुजरमाजरी तक रोड़ को ऊँचा करने के कार्य भी जल्द ही शुरू किये जाएंगे. इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को मंत्री ने निर्देश दिए कि बावल क्षेत्र के विकास कार्यों की लक्ष्य पूर्ति हेतु हरसंभव प्रयास करें.

न पहले कोई रुकावट आई न आगे आएगी : मंत्री

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बावल विधानसभा की तरक्क़ी के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अधिकारी आर्थिक रूप से स्वतंत्र है निर्माण कार्यों के लिए आवश्यक पूंजी के संबंध में न पहले कोई रुकावट आयी है न आगे कोई अड़चन आएगी. इसके अलावा, सहकारिता व जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने जनता के नुमाइंदो एवं आमजन द्वारा उनके समक्ष लायी गई कई समस्याएं सुनी एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों से संपर्क किया.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

जनता की समस्याओं के निवारण के निर्देश जारी

डॉ. बनवारी लाल ने मौके पर ही कई आला अधिकारियों से फोन के जरिए बात की और जनता की समस्याओं को तुरन्त प्रभाव से निवारण का निर्देश जारी किया. मंत्री ने मीडिया के माध्यम से कहा कि जनता की समस्याओं के निवारण हेतु भाजपा सरकार का रुख अत्यंत गंभीर है और जनमानस की समस्याओं के समाधान में विभागीय तौर पर किसी भी तरह की ढील बर्दाश्त नही की जाएगी.

आगे कहा है कि लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए ही प्रदेश में भाजपा सरकार आई है. भाजपा सरकार का मुख्य मकसद ही लोगों को समस्याओं से छुटकारा दिलाना है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.