जल्द मिलेगी रेवाड़ी वासियों को बड़ी राहत, 65 फीसदी पूरा हुआ इंटीग्रेटेड ओवर ब्रिज का काम

रेवाड़ी | अगर आप भी हरियाणा के रेवाड़ी जिले में रहते हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. बता दें कि रेवाड़ी के महेंद्रगढ़ रोड पर शास्त्री नगर के पास और बरेली रोड पर फाटक संख्या 3 व 59 पर इंटीग्रेटेड ओवर ब्रिज का काम किया जा रहा है. जानकारी देते हुए बताया गया कि 65% तक काम पूरा हो चुका है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Flyover Bridge 1

जल्द पूरा होगा निर्माण

इस इंटीग्रेटेड ओवर ब्रिज का काम काफी हद तक पूरा हो जाता, परंतु इसमें अतिक्रमण मुख्य बाधा बना हुआ था. जिसे हाल ही में हटाया गया है. अब एक बार फिर से तेजी से इसका काम शुरू हो गया है. इसकी पहली डेडलाइन 2025 थी, परंतु अब हरियाणा राज्य सड़क एवं पुल विकास निगम की तरफ से इसके लिए नई डेट लाइन मार्च 2026 रख दी गई है यानी कि 2026 तक इसका कार्य पूरा हो जाएगा और यात्रियों को इसका लाभ भी मिलने लगेगा. इस इंटीग्रेटेड ओवर ब्रिज पर 100 करोड रुपए तक खर्च किए जा सकते हैं.

इस प्रकार किया जाएगा कार्य

इस ओवर ब्रिज का शिलान्यास जनवरी 2024 में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तरफ से शुरू किया गया था. उस समय लग रहा था कि अगले साल यानी कि साल 2025 में इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा, परंतु अतिक्रमण की वजह से ऐसा नहीं हुआ. 5 अगस्त को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मकान और दुकानों को ध्वस्त किया गया था. उसके बाद, दोबारा कार्य शुरू किया गया.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

अगर आपको नहीं पता कि इंटीग्रेटेड ओवर ब्रिज क्या होता है, तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2 या 2 से अधिक सड़कों को जोड़कर ओवर ब्रिज या फ्लावर बनाया जाता है इसे ही इंटीग्रेटेड यानी एकीकृत पुल कहा जाता है. यह नया पुल रेवाड़ी शहर की तरफ से एक ही होगा, परंतु इसका एक हिस्सा महेंद्रगढ़ रोड पर है और दूसरा बरेली रोड पर उतरेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.