रोहतक में सेना भर्ती की प्रक्रिया शुरू, जमा किए जा रहे अंतिम दस्तावेज

रोहतक | सेना भर्ती रैली के लिए चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण केंद्र में भेजा जाएगा. फिलहाल, अंतिम दस्तावेजीकरण का कार्य भर्ती कार्यालय हरियाणा के जिला रोहतक में शुरू कर दिया गया है. इस बारे में जानकारी देते हुए भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल दीपक कटारिया ने कुछ जानकारियां सांझा की है.

Indian Army

ये कुछ जानकारियां की सांझा

दीपक कटारिया ने बताया कि फाइनल डॉक्यूमेंटेशन का काम 21 सितंबर को शुरू हुआ था जो 23 सितंबर तक चलेगा. उन्होंने बचे हुए अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे दस्तावेज के लिए 23 सितंबर तक भर्ती कार्यालय रोहतक में रिपोर्ट करें. चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण केंद्र भेजा जाना है.

सहायक भर्ती निदेशक भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों को अंतिम दस्तावेजीकरण के लिए फॉर्म उपलब्ध कराये जा रहे हैं और उन्हें बताया जा रहा है कि फॉर्म कैसे भरना है. इसके अलावा, उन्हें आवश्यक प्रमाणपत्रों, परिवार का विवरण और आश्रितों के विवरण के बारे में भी बताया जा रहा है.

फाइनल डॉक्युमेंटेशन की चल रही प्रक्रिया

गौरतलब है कि 17 से 30 जुलाई तक राजीव गांधी खेल परिसर, रोहतक में आयोजित सेना भर्ती रैली में मेडिकली फिट अग्निवीर जीडी, टेक्निकल और ट्रेड्समैन अभ्यर्थियों का अंतिम परिणाम घोषित किया गया था. इन चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग सेंटर भेजा जाना है. इसलिए फाइनल डॉक्युमेंटेशन की प्रक्रिया चल रही है.

इन्हें करना होगा अभी इंतजार

उन्होंने कहा कि हमें अग्निवीर क्लर्क, स्टोरकीपर तकनीशियन, कांस्टेबल तकनीशियन नर्सिंग असिस्टेंट, कांस्टेबल फार्मासिस्ट और धार्मिक गुरु जूनियर कमीशंड ऑफिसर की अंतिम मेरिट सूची का इंतजार करना होगा.

रोहतक कार्यालय से करें जानकारी प्राप्त

इसके साथ ही, अभ्यर्थियों से कहा जा रहा है कि यदि किसी को अंतिम दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का संदेह हो तो वे भर्ती कार्यालय रोहतक में आकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. अंतिम दस्तावेजीकरण प्रक्रिया के बाद उम्मीदवारों को आगे आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे. ऐसे में इंतजार करना होगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.