हरियाणा में लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा इस बेकरी के बिस्किट का स्वाद, कभी आजिविका चलाने के लिए शुरू किया था व्यवसाय

रोहतक | आज के दिन बिस्किट उद्योग की बात करें तो इसका बाजार भी तेजी से फैलता जा रहा है. आज के इस दौर में शायद ही कोई खाद्य और पेय पदार्थ बचा है, जिसमें मिलावट की शिकायत सामने नहीं आ रही है. चंद पैसों के लालच में लोग खाने- पीने की चीजों में मिलावट कर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं. आधुनिकता के इस युग में बिस्किट बनाने की प्रक्रिया में बदलाव आया है. पहले जहां आटे से बिस्किट तैयार किए जाते थे लेकिन अब इसमें भी मिलावट का खेल शुरू हो चुका है.

Biscuit

आज के इस दौर में भी कुछ लोग ऐसे हैं जो शुद्ध चीजें तैयार कर रहे हैं और रोहतक निवासी हरीश भी इसका एक उदाहरण है जो लोगों को आटे से तैयार किए गए शुद्ध बिस्किट लोगों को खिला रहे हैं. भारत- पाकिस्तान के बंटवारे के बाद रोहतक के गांधी कैंप में शरणार्थी के तौर पर आए हरीश के परिवार ने बिस्कुट बनाने की एक छोटी- सी बेकरी खोली थी.

आजिविका चलाने के लिए शुरू किया था काम

हरीश ने बताया कि उसने कभी सोचा नहीं था कि परिवार की आजिविका चलाने के लिए शुरू किया गया. बिस्किट बनाने का काम इस कदर पहचान बना लेगा कि लोगों के बीच सिर्फ इन्हीं बिस्किट्स की डिमांड रहेगी. उन्होंने बताया कि आज भी उनकी बेकरी में आटे से बिस्किट तैयार किए जाते हैं, जिनका स्वाद लोगों के सिर चढ़कर बोलता है.

पिता ने की थी बिस्किट बनाने की शुरुआत

हरीश ने बताया कि बिस्किट बनाने का काम उनके पिता द्वारा आज से करीब 60 साल पहले शुरू किया गया था. तब से लेकर आज तक हमारे यहां आटे के बिस्किट तैयार किए जा रहे हैं. लोग अपने घर से आटा, घी, दूध और चीनी लेकर आते हैं और अपनी आंखों के सामने बिस्किट तैयार करवाते हैं.

यह भी पढ़े -  हिसार से लेकर रोहतक- फरीदाबाद तक, कितने में बिक रहा LPG सिलेंडर, फटाफट देखें हरियाणा के जिलों की ताजा रेट लिस्ट

उन्होंने बताया कि हम कही भी बाहर बिस्किट की सप्लाई नहीं करते हैं. ग्राहक हमारी दुकान पर आकर ही बिस्किट लेकर जाते हैं. देसी घी में बनाए जाने वाले बिस्किट 250 रुपये किलो तो साधारण घी में बनाए जाने वाले बिस्किट 120 रुपये किलो मिलते हैं.

स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

हरीश का कहना है कि मिलावटी खाद्य पदार्थों की शिकायतें सामने आने पर लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रहें हैं. आज के वक्त बिस्किट हर घर की जरूरत है. ऐसे में लोग मिलावट के भय से बाजार से न खरीदकर यहां अपनी आंखों के सामने तैयार करवाकर ले जाते हैं. उन्होंने बताया कि ये बिस्किट स्वास्थ्य के लिए तो फायदेमंद है. साथ ही, बीमारियों से भी बचाव करते हैं क्योंकि बिस्कुट में किसी तरह की मिलावट का कोई डर नहीं होता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.