रोहतक: कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर पहुंची महम की बेटी, इस दिन टीवी पर आएगा शो

रोहतक | इस बार हरियाणा की बेटियों ने कौन बनेगा करोड़पति शो में पहुंचकर हरियाणा का नाम रोशन करने काम किया है. अब फिर हरियाणा की एक बेटी इस शो में पहुंची है जोकि चर्चा का विषय बना हुआ है. इस बार महम कस्बे की एक बेटी कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट तक पहुंच गई है. इसके लिए उन्होंने कई पड़ाव पार किए हैं जो अपने आप में एक उपलब्धि है. पूरे कार्यक्रम की शूटिंग मुंबई में की गई.

Kaun Banega Crorepati KBC

शूटिंग के लिए परिवार गया था मुंबई

इस शूटिंग के लिए परिवार भी मुंबई गया था. केबीसी की एक टीम शूटिंग के लिए महम स्थित घर भी आई थी. हाल ही में, परिवार मुंबई शूटिंग से लौटा है. जल्द ही यह कार्यक्रम सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा. उम्मीद है कि सोमवार 2 अक्टूबर को इस कार्यक्रम के प्रसारण की तारीख तय हो जाएगी. इस कार्यक्रम के प्रसारण को लेकर शहर के लोगों में काफी उत्सुकता है क्योंकि इस कार्यक्रम को देश- विदेश में करोड़ों लोग देखते हैं.

देश- विदेश में महम का नाम किया रोशन

लोगों ने कहा कि बेटी ने देश- विदेश में महम का नाम रोशन किया है. दूसरी बात यह है कि यह किसी उपलब्धि से कम नहीं है क्योंकि कई परीक्षाओं से गुजरने के बाद ही कोई व्यक्ति हॉट सीट तक पहुंच पाता है. प्रसारण की तारीख तय न होने और अन्य कारणों से यह बेटी फिलहाल मीडिया के सामने आने से बच रही है.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

मीडिया के सामने आने से अभी बचाव

उम्मीद जताई जा रही है कि जब शो का एपिसोड खत्म हो जाएगा. उसके बाद ही, वह मीडिया के सामने आ सकती है. इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि शो से जुड़ी अगर कोई जानकारी वह साझा करती है तो इससे उनके लिए खुद ही समस्याएं खड़ी हो सकती हैं. एपिसोड खत्म होने के बाद ही वह मीडिया के सामने आएंगी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.