दुष्यंत चौटाला की JJP सरकार का ऐलान, सिद्धू मूसेवाला की याद में स्थापित होगी विशाल प्रतिमा

सिरसा | हरियाणा में दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) ने मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला को सच्ची श्रद्धांजलि देने का फैसला लिया है. पार्टी द्वारा उनकी एक विशाल प्रतिमा हरियाणा में स्थापित की जाएगी. हालांकि, प्रतिमा स्थापित करने के लिए अभी तक जगह का चुनाव नहीं किया गया है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि डबवाली या उसके आसपास बार्डर पर हरियाणा के किसी बड़े गांव में इस प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा. प्रतिमा का आकार कितना बड़ा होगा और यह किस धातु की होगी, इसके बारे में भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

sidhu moose wale death news

दिग्विजय चौटाला ने दिया ऑर्डर

बता दें कि छात्र संघ चुनाव के दौरान दिग्विजय चौटाला जब राजस्थान के दौरे पर गए थे तब उन्होंने सिंगर सिद्दू मूसेवाला की प्रतिमा बनाने का ऑर्डर जयपुर के फेमस मूर्तिकार को दिया था. जयपुर के इसी फेमस मूर्तिकार ने इससे पहले चौधरी देवीलाल, अटल बिहारी वाजपई के अलावा कई अन्य मशहूर शख्सियत की प्रतिमा बनाई है. दिग्विजय चौटाला ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला भले ही आज हमारे बीच नहीं रहे हों लेकिन देश के लाखों युवाओं की भावनाएं उनसे जुड़ी हुई है.

परिवार से मिलकर प्रतिमा लगाने की थी घोषणा

बता दें कि सिंगर सिद्दू मूसेवाला के मर्डर के बाद दिग्विजय चौटाला उनके गांव मूसा शौक व्यक्त करने पहुंचे थे. उस दौरान परिवार से मुलाकात करते हुए उन्होंने घोषणा की थी कि हरियाणा में उनकी एक विशालकाय प्रतिमा स्थापित की जाएगी. चौटाला ने कहा था कि सिद्धू मूसेवाला लाखों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत थे.

29 मई को हुआ था मर्डर

बता दें कि 29 मई को सिंगर सिद्दू मूसेवाला अपने किसी परिचित से मिलने निकले थे लेकिन घर से कुछ ही दूरी पर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के गुर्गों ने उनपर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर उनके कत्ल को अंजाम दिया था. उन पर AK-47 के अलावा 30 बोर और 9 एमएम पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.