मंडियों में 1121 धान की आवक शुरू, पहले ही दिन उंचा भाव मिलने पर खिले किसानों के चेहरे

सोनीपत | मौसम साफ होने के साथ ही प्रदेश भर की अनाज मंडियों में धान की आवक रफ्तार पकड़ने लगी है. किसान सुखी और साफ- सुथरी फसल लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं, तो भाव में भी तेजी दर्ज हुई है. सोनीपत जिले की बात करें, तो यहां अनाज मंडी में 1509 और 1121 किस्म के भाव में बढ़ोतरी दर्ज हुई है., जिसकी खुशी किसानों के चेहरों पर साफ नजर आ रही है.

Dhan Paddy Mandi

1509 के भाव में तेजी

सोनीपत अनाज मंडी में 1509 किस्म धान के भाव की बात करें, तो शनिवार यानि कल 3221 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है. जो खरीफ सीजन का अब तक का सबसे ऊंचा भाव है. वहीं, कंबाइन मशीन से निकाले गए धान का भी 3021 रुपए प्रति क्विंटल तक भाव मिला है.

इसी महीने के शुरूआती दिनों का जिक्र करे, तो नमी के चलते धान के भाव में गिरावट से किसानों के चेहरों पर मायूसी छाई हुई थी. 1509 का भाव गिरकर 2800 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया था, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा था. अब धूप खिलने से फसल में नमी कम हुई है और भाव में निरंतर तेजी दर्ज हो रही है.

1121 किस्म धान की आवक शुरू

अनाज मंडी में शनिवार को पहली बार बासमती धान की किस्म 1121 की आवक शुरू हुई है. पहले ही दिन इस किस्म के धान की बोली 4100 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंची, जो पिछले साल की तुलना में कहीं ज्यादा है. सोनीपत जिले में लगभग 90% किसान बासमती धान की किस्म 1121 और 1718 की खेती करते हैं. ऐसे में सीजन की शुरुआत में ही इन किस्मों के भाव में तेजी किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है. इस बार लगातार बारिश से उत्पादन में गिरावट आई है, लेकिन भाव में तेजी से कुछ हद तक इस घाटे को पूरा करने में मदद मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.