T20 World Cup 2022: आज भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला, इस चैनल पर फ्री में देखें लाइव मैच

स्पोर्ट्स डेस्क | T20 World Cup 2022 का रोमांच अपने पूरे चरम हैं. दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज की टीम ग्रुप स्टेज के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई और वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है. कल मेजबान आस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड की टीम ने हराकर टूर्नामेंट का धमाकेदार आगाज किया है. वहीं, आज वर्ल्ड कप में एक हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा जिसे देखने के लिए दुनिया भर के क्रिकेट फैन्स बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जी हां,आज भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने- सामने होंगी तो ऐसे में इस मैच में सबकी निगाहें टिकी हुई है.

T20 World Cup 2021

टी-20 वर्ल्ड कप सुपर-12 राउंड में आज टीम इंडिया अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलने जा रही है. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया आज मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान के सामने होंगी. भारतीय समयानुसार यह मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा. भारतीय क्रिकेट टीम इस मैच को जीतकर पिछले वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के हाथों मिली हार का बदला चुकता करने के मूड में हैं.

दोनों टीमों में दमदार बल्लेबाज

भारतीय क्रिकेट टीम की बात करें तो दोनों ओपनिंग बैट्समैन केएल राहुल और रोहित शर्मा शानदार शुरुआत कर टीम को बड़े स्कोर की ओर लें जाने का प्रयास करेंगे. मध्यक्रम में विराट कोहली, सुर्य कुमार यादव, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या शानदार आगाज को अंजाम की ओर ले जाने का हरसंभव प्रयास करेंगे.

वहीं, पाकिस्तान की ओर से भी कप्तान बाबर आजम और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान शानदार फार्म में हैं. मध्यक्रम में आसिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज अपनी बल्लेबाजी से टीम को मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे.

इस चैनल पर दिखाया जाएगा लाइव प्रसारण

भारतीय क्रिकेट फैन्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और Disney+ Hot star पर इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. इसके अलावा आप यदि फ्री में इस मैच का लाइव प्रसारण देखना चाहते हैं तो DD Sports चैनल पर इस मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा. यहां आप इस मैच को फ्री में देख सकते है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.