गर्मियों के सीजन में बढ़ रहा है आंखों में दर्द, जानें एलर्जी- आई फ्लू के क्या है खतरनाक संकेत

नई दिल्ली । गर्मियों का सीजन अपने साथ कई बीमारियों को लेकर आता है. ऐसे में हमारे को अपने शरीर का कुछ खास ध्यान रखने की जरूरत है. खास तौर पर अपनी आंखों का क्योंकि गर्मियों के सीजन में आंखों में दर्द की समस्या बढ़ने लगती है. ऐसे में हमें आंखों के विशेष ख्याल रखने की जरूरत है. तो आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से एलर्जी और आई फ्लू के खतरनाक संकेतों के बारे में बताने वाले हैं.

garmi weather mausam

गर्मी के मौसम में लू और धूल के कारण आंखों से संबंधित अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे आंखों में जलन, खुजली, लालिमा पड़ना, और आंखों में दर्द होना मुख्य समस्या है. ऐसे में वायरस और बैक्टीरिया के कारण कंजेक्टिवाइटिस होने की वजह से आंखें लाल हो जाती हैं.

हाथों की गंदी उंगलियां आँख पर लगने और धूल के कणों पर प्रतिकूल असर डालती हैं. पसीने की वजह से यह समस्या अधिक होती है. वायरस मक्खियों और हवा में धूल के कणों के माध्यम से आंखों तक पहुंचते हैं. संक्रमण कितना तेज होता है आंखों से देखने से दूसरा व्यक्ति भी संक्रमित हो जाता है आंखों से संबंधित बीमारियां ऐसी होती है जिससे कार्निया के क्षतिग्रस्त होने का खतरा अधिक होता है.

आई फ्लू के लक्षण

  • आंखों में दर्द व लालिमा पड़ना
  • तेज धूप और रोशनी में देखने में तकलीफ होना
  • आंखों में गंदगी का जमा होना
  • सोते वक्त आंखों की पलकों का आपस में चिपक जाना.

पीड़ित होने के बाद क्या करें

  • विशेषज्ञों की सलाह से दवाई का सेवन करें
  • साफ और ठंडे पानी में रुई को भिगोकर आंखों को साफ करें.
  • आंखें ठीक ना होने तक चश्मा पहनें.
  • पीड़ित व्यक्ति का तौलिया, रुमाल और चश्मा इस्तेमाल ना करें
  • धूप से आंखों के बचाव के लिए टोपी पहनें.

आंखों का रखें खास ख्याल

  • धूप और धूल के कणों से बचाव के लिए अच्छी क्वालिटी का चश्मा पहनें.
  • पढ़ाई के दौरान कमरे में पर्याप्त रोशनी रखें.
  • हरी सब्जियां मौसमी फल दूध एवं विटामिन से भरपूर भोजन का सेवन करें.

डॉक्टर की सलाह से इस्तेमाल करें आई ड्राप

आमतौर पर आंखों में लालिमा एवं एलर्जी होने पर पीड़ित व्यक्ति मेडिकल स्टोर पर जाता है और वहां से कोई भी आई ड्राप खरीद लेता है. आई ड्राप के लगातार इस्तेमाल करने से आंखों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. ऐसे में बेहतर होगा कि किसी डॉक्टर की सलाह से ही आंखों में आई ड्राप डालें.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.