चंडीगढ़ में गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, हीट वेव का अलर्ट हुआ जारी; 28 मई तक सताएगी गर्मी

चंडीगढ़ | राजधानी चंड़ीगढ़ (Chandigarh) में गर्मी (Summer) के कारण आम लोगों का जीना दुश्वार हो चुका है. तापमान फिर से 40 डिग्री को पार कर चुका है. मौसम विभाग द्वारा हीट वेव (Heat Wave) को लेकर 28 मई तक के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है. न्यूनतम तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिस कारण रात में भी जनता को राहत नहीं मिल पा रही है. सुबह होते ही सूरज देवता भी अपने तेवर दिखाना शुरू कर दे रहे हैं.

garmi 1

44 डिग्री तक पहुँच सकता है तापमान

शहर में न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया. यह सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है. चंडीगढ़ मौसम विभाग का कहना है कि दिन के तापमान में अभी और भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. यही हाल रहा तो तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

यह भी पढ़े -  न्यू चंडीगढ़ टेस्ट मैच, उमड़ा क्रिकेट प्रेमियों का सैलाब; शुभमन गिल का विकेट बना चर्चा का विषय

28 मई को 44 डिग्री तक पहुँच सकता है तापमान

विभाग का कहना है कि आज भी पूरे दिन गर्मी रहेगी और लू चलेगी. अनुमान है कि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. कल के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. कल का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. 28 मई को यह 44 डिग्री सेल्सियस हो जाने का अनुमान है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts