चंडीगढ़ | जैसा कि हरियाणा में बीते काफी दिनों से मौसम का बदलाव देखने को मिल रहा है, ऐसा ही कुछ नजर आज भी आ सकता है क्योंकि मौसम विभाग ने प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. शनिवार को गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद, पानीपत, करनाल, झज्जर, जींद, सोनीपत, महेंद्रगढ़, नारनौल और चरखी दादरी में बरसात देखने को मिली है. सोनीपत और फरीदाबाद में बारिश के चलते हालात बिगड़ गए, 2 अंडरपास पानी में डूब गए और पांच लोगों की करंट लगने से मौत हो गई है.
आज इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने आज 10 अगस्त को पंचकूला और यमुनानगर में येलो अलर्ट जारी किया है. फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद और कैथल में 0 से 25 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है. अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल में 25 से 50 प्रतिशत बारिश के आसार हैं.
11 और 12 अगस्त को ऐसा रहेगा मौसम
11 अगस्त को फतेहाबाद में 0 से 25 प्रतिशत, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, जींद, कैथल, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 25 से 50 प्रतिशत, जबकि महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है.
12 अगस्त को फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल और कुरुक्षेत्र में 0 से 25 प्रतिशत, जबकि अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25 से 50 प्रतिशत बारिश के आसार हैं.
