हरियाणा में आज से प्री मानसून की शुरुआत, इन जिलों में ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना

चंडीगढ़ | हरियाणा में आज से एक बार फिर झमाझम बारिश शुरू होने वाली है. फिलहाल, एक पश्चिमी विक्षोभ का असर आंशिक रहेगा जबकि 1 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में मजबूती के साथ दस्तक देने वाला है. इनके प्रभाव से 29 और 30 मई को हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. इसके बाद मौसम, वैज्ञानिक 1 और 2 मई को कहीं- कहीं तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जता रहे हैं. चार दिनों के लिए राज्य के सभी जिलों में अलग- अलग तरह का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Hailstrome

1 से पश्चिमी विक्षोभ की संभावना

आईएमडी चंडीगढ़ द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि 1 मई की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है. इसके प्रभाव में अरब सागर से नम हवाएं 29 अप्रैल की देर रात से राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में चलेंगी और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

तेज रफ्तार से चलेगी हवा

हरियाणा में 30 अप्रैल की रात से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की जानकारी मिली है. 29 अप्रैल से 2 मई के दौरान प्रदेश में गरज- चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है. कहीं- कहीं भारी बारिश की भी संभावना है. इस दौरान प्रदेश में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा फैसला, अब हजारों ग्रुप डी कर्मचारी बनेंगे क्लर्क; सरकार ने बढ़ाया कोटा

ओलावृष्टि की जताई गई संभावना

मौसम विभाग ने 29 अप्रैल से 2 मई तक पूरे प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. हालांकि, ज्यादातर जगहों पर आंधी और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है लेकिन कई जिलों में एक और दो मई को ओलावृष्टि का अलर्ट है. 2 मई को सोनीपत, झज्जर, रोहतक, पानीपत और जींद में ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है. कुछ इलाकों में ही ओलावृष्टि होगी. वहीं, 2 मई को पंचकूला, जींद, यमुनानगर, अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र और करनाल में ओलावृष्टि की चेतावनी है.

कुछ जिले ऐसे भी हैं, जहां मौसम विभाग ने एक और दो मई को बारिश, ओलावृष्टि, गरज और तेज हवा का अलर्ट जारी किया है. पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ओलावृष्टि, गरज और हवा की गति की संभावना है. 1 और 2 मई को कैथल, कुरुक्षेत्र और करनाल, फतेहाबाद, सिरसा में एक मई को ओलावृष्टि की संभावना है. ओलावृष्टि अगर होती है तो मंडी में फसलों को नुकसान हो सकता है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.