हरियाणा में येलो अलर्ट जारी, पांच अगस्त तक कुछ जिलों में भारी बारिश के आसार

हिसार | अभी तक हरियाणा में बारिश नहीं हो रही थी की आवाज सुनाई दे रही थी. मगर अब झमाझम लंबी बारिश से जलभराव की स्थिति के बाद लोग कह रहे थे कि यह कब रुकेगी. मगर अभी राहत नहीं मिलने वाली है. हालांकि जिन जगहों पर नहरी पानी की सिंचाई की व्यवस्था नहीं है, वहां बारिश फायदेमंद है. मगर जहां पानी की मात्रा ज्यादा है वहां बारिश से फसलें खराब हो रही है. मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश ओर भी गंभीर रूप ले सकती है. इसी कारण है कि भारत मौसम विज्ञान ने मेवात, पलवल, फरीदाबाद, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ व रोहतक येलो अलर्ट जारी है.

BARISH

इस येलो अलर्ट की माने तो यहां 5 अगस्त तक तेज बारिश के साथ तूफान आने की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में अपने आप को इस समस्या से बचाकर रखें. जहां भी अत्यधिक बारिश से जलभराव की स्थिति सामने आए प्रशासन को सूचित करें. अभी हरियाणा के कई गांवों और खेतों में घुटनों तक पानी भरा हुआ है और फसलें खराब हो रही है. कुछ जगहों पर बारिश से कोई भी नुकसान नहीं हुआ है.

एनसीआर क्षेत्र में पहले से ही अधिक बारिश हो चुकी है. अब दोबारा बारिश हुई तो यहां हालात खराब हो सकते हैं. इसके लिए स्थानीय प्रशासन भी अलर्ट है. इसी तरह हिसार में पिछले दिनों हुई बारिश से शहर के कई सेक्टरों में बारिश से जलभराव हो गया तो गांव में लोगों के कमर तक पानी भर गया. जिससे ग्रामीणों को खेतों में काफी दिक्कत हो रही है. पाबड़ा, नारनौंद का वास, बरवाला के कुछ गांवों में काफी अधिक पानी भर गया.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

हिसार में अभी बारिश नहीं

हिसार जिला ग्रीन अलर्ट है. यहां अधिक बारिश की संभावना नहीं है. मगर हल्की बारिश कभी भी हो सकती है. शनिवार को जहां धूप निकलने से गर्मी बढ़ गई थी तो रविवार सुबह से ही मौसम में परिवर्तन हो गया. सुबह से ही बादलों से आसमान गिरा हुआ है और ठंडी हवाओं ने मौसम सुहावना बनाया है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले कुछ घंटों में हिसार में बारिश होने की संभावना है.

Abhishek is a professional news writer who specializes in national affairs, public policy, and key social issues shaping the country. His reporting is grounded in verified facts, credible sources, and on ground perspectives that reflect real conditions beyond official statements. He places strong emphasis on clarity, context, and responsible journalism so readers can understand not just what is happening, but why it matters.