Air India Republic Day Sale में बड़ी छूट, 2 हजार से कम में लीजिए हवाई सफर का मजा

नई दिल्ली | विमान में सफर करने का सपना देख रहे लोगों के लिए खुशखबरी है. टाटा ग्रुप 26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस के अवसर परAir India Republic Day Sale में घरेलू उड़ानों पर जबरदस्त छूट का ऑफर लेकर आया है. इस ऑफर की शुरुआत 21 जनवरी से हो गई है और 23 जनवरी तक चलेगी.

FLIGHT AIR INDIA

इस ऑफर के तहत मुंबई, गोवा के साथ देश के बाकी शहरों के लिए घरेलू उड़ानों पर खासा डिस्काउंट मिल रहा है. एयर इंडिया का कहना है कि एयरलाइन के रजिस्टर्ड ट्रैवल एजेंटों सहित सभी एअर इंडिया बुकिंग प्लेटफॉर्म पर सेल Available होगी.

एयर इंडिया ने बयान जारी किया है कि ये सस्ते टिकट इकोनॉमी क्लास में उपलब्ध होंगे और 1 फरवरी से 30 सितंबर, 2023 तक भारत में घरेलू नेटवर्क पर यात्रा के लिए लागू होंगे. यह आफर करीब 50 घरेलू उड़ानों पर मिलेगा,जिसकी शुरुआत मात्र 1705 रुपए के एक साइड के किराए से होगी.

दिल्ली से गोवा और मुंबई का सफर

एयर इंडिया ने छूट ऑफर के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि दिल्ली से मुंबई तक एक तरफ का किराया 5,075 रुपए होगा जबकि दिल्ली से गोवा के लिए 5,656 रुपए का टिकट होगा. इसी तरह दिल्ली से श्रीनगर तक एक साइड के किराए के लिए 3,680 रुपए देने होंगे. वहीं, दिल्ली से पोर्ट ब्लेयर तक 8,690 रुपए खर्च करने होंगे.

यह भी पढ़े -  गैस सिलेंडर की किल्लत से जूझ रहे आमजन के लिए खुशखबरी, LPG बुकिंग पर फिर मिलेगा इस सुविधा का लाभ

घरेलू नेटवर्क पर एकतरफा किराए की लिस्ट

फ्लाइट किराया (रुपये में)
दिल्ली से मुंबई 5,075
चेन्नई से दिल्ली 5,895
बेंगलुरु से मुंबई 2,319
दिल्ली से उदयपुर 3,680
दिल्ली से गोवा 5,656
दिल्ली से पोर्ट ब्लेयर 8,690
दिल्ली से श्रीनगर 3,730
अहमदाबाद से मुंबई 1,806
गोवा से मुंबई 2,830
दीमापुर से गुवाहाटी 1,783
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.