हिसार के पूर्व कांग्रेसी सांसद को धमकी, 48 घंटे में 50 करोड़ नहीं मिले तो जान से मार देंगे

नई दिल्ली | हरियाणा के हिसार ज़िले से कांग्रेस पार्टी के पूर्व में सांसद और हिंदुस्तान के बड़े उद्योगपतियों में शामिल नवीन जिंदल को जान से मारने की धमकी दी गई है. हरियाणा की सेंट्रल जेल से एक कैदी ने ने धमकी भरे अंदाज में लिखते हुए कहा है कि अगर तुने 48 घंटे के भीतर 50 करोड़ रुपए नही दिए तो इसका अंजाम बुरा होगा और तुम्हे जान से हाथ धोना पड़ेगा.

Naveen Jindal

18 जनवरी को मिली थी चिट्ठी

मिली जानकारी के अनुसार, नवीन जिंदल को यह चिट्ठी 18 जनवरी को मिली है. पूर्व सांसद को धमकी भरी चिट्ठी मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतरा रोड़ थाने में केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

चिठ्ठी में लिखी थी गालियां

मिली जानकारी के अनुसार, जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (JSPL) के चेयरमैन नवीन जिंदल के नाम पतरापाली में एक लिफाफा पहुंचा था. कंपनी के महाप्रबंधक सुधीर राय ने बताया कि चिठ्ठी को खोलकर पढ़ा तो उनके होश उड़ गए. इस चिट्ठी में नवीन जिंदल को गालियां लिखी गई थी. साथ ही, यह भी लिखा था कि अगर 48 घंटे में 50 करोड़ रुपए नहीं मिले तो जान से हाथ धोना पड़ेगा.

यह भी पढ़े -  हिसार की महिला वैज्ञानिक का कमाल, एलोवेरा जूस से तैयार की खास बर्फी; स्वाद में भी नंबर-1

कई धाराओं में केस दर्ज

चिट्ठी लिखने वाले शख्स ने अपना नाम बिलासपुर सेंट्रल जेल के कैदी नंबर 4563-97 जुनार राजेन्द्र नगर बिलासपुर निवासी बताया है. पुलिस ने JSPL महाप्रबंधक की शिकायत के आधार पर धमकी देने वाले के खिलाफ पुलिस आईपीसी की धारा 386, 506 के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.