Jio का शानदार रिचार्ज प्लान, एक रिचार्ज से पूरी फैमिली को मिलेंगे अनलिमिटेड डेटा समेत कई सारे बेनिफिट्स

टेक डेस्क | यदि आपके परिवार में सभी लोगों के पास Jio की सिम है तो आज की यह खबर आपके लिए काफी अहम होने वाली है. क्या आप भी पूरे परिवार के लिए अलग- अलग रिचार्ज करवाते हैं. यदि आप ऐसा कर रहे हैं तो अब ऐसा करने की आवश्यकता नहीं है. अब एक ही रिचार्ज प्लान से सभी का काम चल सकता है. आप सोच रहे होंगे कि क्या ऐसा हो सकता है. जी हां बिल्कुल, कंपनी की तरफ से एक खास रिचार्ज प्लान लाया गया है. जिसमें 4 यूजर्स कनेक्शन एक्टिव रख सकते हैं.

Jio

पूरी फैमिली के लिए शानदार रिचार्ज प्लान

जियो अपने पोस्टपेड यूजर्स को फैमिली प्लान ऑफर कर रहा है. इसमें 4 लोग टेलीकॉम सर्विस का यूज कर सकते हैं. इस रिचार्ज प्लान की कीमत 999 रूपये है. इसकी वैलिडिटी बिलिंग साइकिल तक होगी. इस प्लान में यूजर्स को 200 जीबी डाटा मिलता है. डाटा लिमिट खत्म होने के बाद आप 10 रूपये प्रति 1GB डाटा का रिचार्ज कर सकते हैं. यह प्लान 500 जीबी डाटा रोलओवर के साथ आता है. यूजर्स अपने बचे हुए डेटा का भी इस्तेमाल कर पाएंगे.

जियो पोस्टपेड प्लान में यूजर को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग सुविधा के साथ SMS बेनिफिट भी दिए जा रहे हैं. इस प्लान में यूजर्स को ओटीटी एप्स और जियो ऐप्स का भी एक्सेस मिल रहा है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.