खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की हुई बल्ले-बल्ले, हरियाणा सरकार ने घोषित की ईनामी राशि

चंडीगढ़ | मध्य प्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन हो रहा है. इन खेलों में हरियाणवी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपने दमदार खेल की बदौलत 21 गोल्ड, 12 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है. खेलो इंडिया यूथ गेम्स की पदक तालिका में हरियाणा नंबर वन पर बना हुआ है.

khelo india

खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर सूबे के सीएम मनोहर लाल ने बधाई देते हुए कहा है कि खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत देश- दुनिया को फिर से बता दिया है कि हरियाणा खेलों की सुपर पॉवर हैं. मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों पर हरियाणा सरकार ने मेहरबानी दिखाते हुए उनके लिए इनाम के रूप में नकद राशि देने की घोषणा कर दी है.

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को 1 लाख रुपए,रजत पदक विजेता को 60 हजार रुपए जबकि कांस्य पदक जीतने वाले को 40 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. वहीं, प्रतिभागी खिलाड़ियों को भी बतौर प्रोत्साहन राशि 5 हजार रुपए दिए जाएंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

बता दें कि मध्यप्रदेश में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अब तक हरियाणा ने बाक्सिंग में आठ गोल्ड सहित 15 पदक व एथलेटिक्स में चार गोल्ड, चार सिल्वर व चार ब्रांज मेडल जीते हैं जबकि निशानेबाजी में एक गोल्ड, तीन सिल्वर, दो कांस्य व साइक्लिंग में तीन गोल्ड, एक सिल्वर जीता है. बैंडमिंटन में दो स्वर्ण पदक, वालीबाल में एक स्वर्ण पदक, आर्चरी में दो स्वर्ण पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने अब तक हासिल किए हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.