हरियाणा में सरकारी भर्ती की उम्र रहेंगी 18 साल, सरकार ने ग्रुप C और D के लिए 17 साल वाले पदों की मांग ठुकराई

चंडीगढ़ | हरियाणा में सरकारी नौकरी के लिए 18 साल ही निर्धारित रहेगी. सरकार ने इस बारे में ग्रुप C और D के लिए 17 साल में भर्ती के पदों की मांग को नहीं माना है. हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी संजीव कौशल ने इस बारे में सभी विभाग, बोर्ड व निगमों को आदेश दे दिए हैं.

HSSC 2

हरियाणा के मुख्य सचिव का कहना है कि सरकार ने मार्च 2022 में सभी प्रशासनिक सचिव, निगम, विभाग और बोर्डों को सेवा नियमों व अधिनियमों में संशोधन के लिए कहा था. जिसके बाद, सरकारी भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 42 साल निर्धारित की गई है.

फिर से मांग भेजने की दी गई हिदायत

सरकार के अनुसार, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के पास अलग- अलग विभाग और बोर्डों ने ग्रुप C व D भर्ती के लिए पदों के लिए आग्रह भेजा है.  इसमें देखा गया कि सरकारी सेवा की न्यूनतम उम्र 17 साल की गई है. जो नियम के मुताबिक सही नहीं है.  इसलिए सभी विभागों को फिर से हिदायत भेजी गई है कि सेवा की न्यूनतम उम्र को 18 साल मानते हुए HSSC को दोबारा पदों की मांग भेजी जाए.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.