अनुसूचित जाति वर्ग के लिए बड़ी खुशखबरी, खट्टर सरकार फ्री में कराएगी धार्मिक स्थलों का भ्रमण

चंडीगढ़ | देशभर में आजादी की 75वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई जा रही है. आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में हरियाणा सरकार अनुसूचित जाति के लोगों को खास सौगात देने जा रही है. ऐसे लोगों को सरकार महान संतों से जुड़े धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराएगी और इसके लिए हरियाणा अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. अनुसूचित जाति से संबंधित लाभार्थियों को अंत्योदय सरल केन्द्र पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा.

Webp.net compress image 11

विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि अमृतसर और वाराणसी जैसे धार्मिक स्थलों का भ्रमण करने के लिए अनुसूचित जाति के लोगों से आवेदन मांगे गए हैं. ऐसे लोगों को आवेदन करते समय जाति प्रमाण- पत्र, निवास प्रमाण- पत्र, वोटर आईडी, राशन कार्ड और गैर- सरकारी कर्मचारी होने का प्रमाण पत्र साथ में संलग्न करना अनिवार्य होगा.

100 लाभार्थियों को मिलेगा लाभ

प्रवक्ता ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 100 लाभार्थियों का चयन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि आवेदकों का रजिस्ट्रेशन ‘पहले आओ- पहले पाओ’ के आधार पर होगा. चयनित लाभार्थियों को सरकार द्वारा 1,000 रुपए की नकद राशि या सेकंड क्लास ट्रेन टिकट और आने- जाने के वास्तविक व्यय की जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.