OPS के समर्थन में खुलकर सामने आए IAS अशोक खेमका, ट्वीट कर कही दिल छूने वाली बात

चंडीगढ़ | हरियाणा में पुरानी पेंशन योजना (OPS) की मांग लगातार तूल पकड़ती जा रही है. कर्मचारियों का कहना है कि ओपीएस से कम कुछ भी मंजूर नहीं होगा. पुरानी पेंशन की मांग को लेकर हरियाणा प्रदेश के कर्मचारी 19 फरवरी को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने इन्हें रोक दिया था. इस दौरान कर्मचारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए थे, पानी की बौछार की गई और कर्मचारियों को दौड़ा- दौड़ा कर पीटा गया था.

ias ashok khemka

ऐसे में ठीक अगले दिन यानि 20 फरवरी को ओपीएस लागू करने को लेकर चंडीगढ़ में सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत हुई थी. इस कमेटी में हरियाणा के मुख्य सचिव, वित्त सचिव और सीएम के प्रधान सचिव को सदस्य मनोनीत किया गया था. इस मामले को लेकर अब अगली बैठक 2 मार्च को होगी. जिसके बाद, सरकार के रूख को भांपते हुए कर्मचारी अगली रणनीति तैयार करेंगे.

खेमका ने किया ट्वीट

हरियाणा के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना की मांग को समर्थन देते हुए वरिष्ठ IAS ऑफिसर अशोक खेमका ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘जीवन की संध्या में कर्मचारियों को बाजार के भरोसे छोड़ना, क्या नैतिक है. पेंशन फंड को सुनिश्चित करना चाहिए कि हर कर्मचारी को रिटायरमेंट पर पुरानी पेंशन योजना मुताबिक पेंशन मिले’.

बता दें कि ओपीएस की मांग का मुद्दा कर्मचारी ही नहीं बल्कि यह राजनीतिक रंग लेने लगा है. पूर्व मुख्यमंत्री भुपेंद्र हुड्डा को स्पष्ट तौर से कह रहे हैं कि यदि 2024 में कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो वो हरियाणा में पुरानी पेंशन योजना बहाल करेगी. ऐसे में ओपीएस भारतीय जनता पार्टी के लिए सिर दर्द बनती जा रही है और हिमाचल प्रदेश में तो बीजेपी इस मुद्दे की वजह से सत्ता से बाहर हो गई थी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.