होली पर आमजन को महंगाई का डबल डोज, घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़े

नई दिल्ली | चौतरफा महंगाई की मार झेल रहे आमजन को मोदी सरकार ने होली से पहले एक और बड़ा झटका दिया है. रोजमर्रा की चीजों के लगातार बढ़ते दामों से जूझ रहे लोगों को आज से घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी के रूप में मंहगाई का डबल डोज मिला है. आज से घरेलू LPG सिलेंडर महंगा हो गया है.

Gas Cylinder

इतना बढ़ा रेट

आज से घरेलू एलपीजी सिलेंडर 50 रुपए महंगा हो गया है. इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के लिए अब आपको 1103 रुपए प्रति सिलेंडर देना होगा जबकि पहले 1053 रुपए प्रति सिलेंडर रेट था. वहीं, कमर्शियल सिलेंडर के रेट में भी भारी बढ़ोतरी हुई है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- हरियाणा के बीच सड़क कनेक्टिविटी होगी और ज्यादा बेहतर, मुनक नहर किनारे बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर महंगा

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में भी आज अच्छी खासी बढ़ोतरी हुई है. 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर आज से 350.50 रुपए महंगा हो गया है. इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर का रेट 2119.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.