चंडीगढ़- मनाली हाइवे पर हरियाणा नंबर की बस का एक्सीडेंट, 1 युवती की मौत; 30 स्कूली बच्चे घायल

चंडीगढ़ | हिमाचल प्रदेश से हरियाणा नंबर की एक बस दुर्घनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है. यहां बिलासपुर के पास चंडीगढ़- मनाली हाइवे पर यह हादसा हुआ है. इस सड़क दुघर्टना में कौशांगी आर्या नामक एक युवती की मौत हो गई है वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है.

Dead Body

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा नंबर की इस बस में दिल्ली, जयपुर और चंडीगढ़ समेत कई अन्य शहरों के करीब 41 लोग सवार थे. इस बस में स्कूल के बच्चे भी सवार थे जो शैक्षणिक भ्रमण पर निकले थे. बताया जा रहा है कि इस हादसे में 30 बच्चे भी घायल हुए हैं. सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल, बिलासपुर ले जाया गया है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

हादसे की सूचना मिलते ही डीसी आबिद हुसैन घायलों का हालचाल पूछने अस्पताल पहुंचे हैं. वहीं, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बताया कि बस की तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर संतुलन खो बैठा और हादसा हो गया. हादसे में एक युवती की जान चली गई है जबकि कुछ स्कूली बच्चों को चोटें आई हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.